google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
काण्डीगढ़वाझारखंड

कोरम पूरा नही होने के कारण बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक स्थगित

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

संवाददाता- विवेक चौबे

गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड बिस सुत्री अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्याय ने की। कोरम पूरा नही होने के कारण बैठक स्थगित कर दिया गया।

सर्वप्रथम बैठक में उपस्थित पदाधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व बीस सूत्री सदस्यों का स्वागत किया गया। इसके बाद एक दूसरे का परिचय प्राप्त किया गया। वहीं प्रखण्ड बिस सूत्री अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्याय ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आयोजित इस बैठक में दस विभाग के पदाधिकारी अनुपस्थित रहे, जिसके कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया। साथ ही कहा गया कि अगले बैठक की तिथि निर्धारित कर सभी को सूचित किया जाएगा।

बीस सूत्री अध्यक्ष ने कहा कि अनुपस्थित सभी दस विभाग के पदाधिकारीयों को स्पष्टीकरण देते हुए उपायुक्त को सूचना देने का आदेश दिया गया।

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी, थाना प्रभारी फैज रब्बानी, प्रखंड प्रमुख सतेन्द्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय, उप प्रमुख नारायण यादव, प्रखंड समन्वयक उमंग कुमार पांडेय, बीस सूत्री उपाध्यक्ष जवाहर राम, ब्लॉक कॉर्डिनेटर अजीत कुमार, युवा समाजसेवी बाबू खान, शिव सिंह, अंजनी कुमार सिंह, मुन्ना कुमार ठाकुर सहीत अन्य बीस सूत्री सदस्य व पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

78 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close