google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
चंडीगढ़पंजाब

दूल्हा बने मुख्यमंत्री भगवंत मान कभी अपने पुराने अंदाज में मजाक करते दिखे तो कभी भावुक नजर आए ; देखिए तस्वीरें

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राकेश सूद की रिपोर्ट 

चंडीगढ़। पंजाब के CM भगवंत मान ने गुरुवार को चंडीगढ़ में दूसरी शादी कर ली। मेहमानों की सीमित संख्या के बीच सादे ढंग से शादी की रस्में अदा की गईं। पंजाब सीएम हाउस में हुए इस कार्यक्रम के दौरान दूल्हा बने भगवंत मान कभी अपने पुराने अंदाज में मजाक करते दिखे तो कभी भावुक नजर आए। इस दौरान मुख्यमंत्री की डॉक्टर दुल्हनिया गुरप्रीत कौर पूरे समय खुश नजर आईं।

शादी की रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन बनी गुरप्रीत कौर ने खुद पति भगवंत मान के साथ फोटो ट्वीट की। उन्होंने इस पल को यादगार बनाने के लिए सभी का शुक्रिया भी अदा किया। समारोह में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी पत्नी सुनीता और बेटी के साथ शामिल हुए। AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और राघव चड्‌ढा भी सपरिवार समारोह में मौजूद रहे।

चंडीगढ़ स्थित पंजाब सीएम हाउस में फेरे लेते भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर।

शादी समारोह के दौरान भगवंत मान और पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर।

पंजाब के सीएम भगवंत मान और उनकी नवविवाहिता पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को बधाई देते दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता और बेटी हर्षिता।

भगवंत मान को गले लगाकर शादी की बधाई देते दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल।

शादी के दौरान AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह से मिलते दूल्हा बने भगवंत मान।

भगवंत मान की शादी के मौके पर अरदास में शामिल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्‌ढा व संजय सिंह।

शादी संपन्न होने के बाद हाथ जोड़कर भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर का स्वागत करते आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा। राघव चड्‌ढा इस पूरी शादी के दौरान खासे एक्टिव नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि बड़े भाई की शादी के बाद ही छोटों (खुद का) का नंबर आता है।

शादी के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्‌ढा।

शादी के बाद भगवंत मान और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को सिख परंपरा के मुताबिक सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।

पंजाब के सीएम भगवंत मान और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और उनकी पत्नी।

शादी के बाद पंजाब सीएम हाउस में लंच टेबल पर पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ भगवंत मान। उनके साथ आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी नजर आ रही हैं।

आनंद कारज के दौरान अरदास करते भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर।

शादी की रस्में निभाने के बाद अपनी मीडिया टीम के साथ भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर।

सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर ने सिक्योरिटी स्टाफ के साथ भी फोटो खिंचवाई।

83 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close