google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

बीते सप्ताह संदिग्ध अवस्था में मिली महिला की लाश की शिनाख्त अभी तक नहीं

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गोंडा लखनऊ हाईवे के किनारे कटरा घाट सरयू नदी के ढलान पर बीते 18 जून 2022 को एक अज्ञात महिला का शव मिलने के एक सप्ताह से अधिक बीत बीतने के बाद भी स्थानीय कोतवाली पुलिस महिला के शव की शिनाख्त नहीं कर सकी है जिससे पुलिसिया कार्यप्रणाली को सवालिया घेरे में ला खड़ा कर दिया गया है।

हालांकि उक्त महिला के शव की पहचान के लिए पुलिस द्वारा पुलिस विभाग के विभिन्न अधिकारियों व जिम्मेदारों के मोबाइल नम्बर जारी कर उक्त महिला के बारे में कोई जानकारी हो तो पुलिस को सूचित करने हेतु आमजन से सहयोग मांगा जा रहा है।

मालूम हो कि घटना कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र से जुड़ी है, जहां बीते 18 जून 2022 को करीब 35 वर्षीय एक अज्ञात महिला की लाश थाना कोतवाली कर्नलगंज गोण्डा क्षेत्र में सरयू घाट के पास सड़क के किनारे मिली थी। जिसके एक सप्ताह से अधिक बीतने के बाद भी कोतवाली पुलिस अभी तक महिला के शव की शिनाख्त नही कर सकी है और महज कागजी खाना पूर्ति में जुटी रहकर असफल साबित हो रही है। 

कोतवाली कर्नलगंज पुलिस द्वारा उक्त अज्ञात महिला के सम्बन्ध में हुलिया गेंहुआ रंग गोल चेरहरा, आँख कान नाक कद औसत बाल काला उम्र करीब 35 वर्ष लम्बाई करीब 5 फुट 3 इंच पहनावा साड़ी गाजरी (गुलाबी) रंग की, ब्लाउज कत्थई रंग का, महरुन रंग की चूड़ी, लाल मोतीदार मंगलसूत्र, दाँहिने हाथ की तर्जनी उंगली में पीली धातु की अंगूठी, दोनो पैरों में सफेद धातु की पायल, दोनों पैरो की उंगलियों में तीन-तीन बिछियाँ सफेद धातु की, दाँहिने हाथ की कोहनी पर अंग्रेजी में AJAY लिखा हुआ बताते हुए यदि किसी को कोई जानकारी हो तो प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज, गोण्डा- 9454403486, क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज गोण्डा- 9454401374, अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा- 9454401053, पुलिस अधीक्षक गोण्डा- 9454400272 के मोबाइल नंबर पर सूचना देने की अपील की गई है।

110 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close