google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
काण्डीगढ़वाझारखंड

बदहाल सड़कों की हालत सुधारने की मांग को लेकर दिया सांसद को मांगपत्र

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

संवाददाता- विवेक चौबे

गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड में विभिन्न मुख्य सड़कों की स्थिति बद से बदतर है। इस संबंध में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे ने क्षेत्रीय सांसद बीडी राम से मिलकर एक मांगपत्र सौंपा।

मांगपत्र के माध्यम से उन्होंने कहा है कि झारखंड सरकार की उदासीन रवैया के कारण पूरे जिला में विकास कार्य बाधित है। यह सरकार व केंद्र सरकार की योजना को जनता तक पहुंचाने में अक्षम है।

भवनाथपुर प्रखंड के भीता आहर से लेकर मुड़कटवा आहर तक 2 किमी तक पक्की सिंचाई पैन बनवाई जाए। कांडी बलियारी यात्री शेड से स्कूल होते हुए बरवाडीह स्कूल होते हुए सोन नदी तक यानी लम्बाई लगभग 2 किमी सड़क निर्माण कराई जाए। कांडी बलियारी कान्हा नदी से भिंड पैन को पक्का सिंचाई पैन बनवाई जाए।

कांडी मोखापी मुख्य पथ की मरम्मती 8 किमी तक कराई जाए। कांडी महुली मोड़ नाहर से ब्रह्म बाबा होते हुए मोखापी मोड़ तक लंबाई 3 किमी सड़क बनवाई जाए। कांडी गवर्नर रोड सोहगाड़ा मोड़ में रोड से गरदाहा स्कूल तक 4 किमी लम्बाई तक सड़क मरम्मती, कांडी चोका मेन रोड से नाहर होते हुए नाहर मेन रोड तक 3 किमी सड़क निर्माण कराई जाए। कांडी पतीला रंगनिया बांध मेन रोड से शशिरंजन दुबे के घर होते हुए मरहठीया नदी तक 1 किमी सड़क निर्माण कराई जाए। सोनपुरवा मेन रोड से अधौरा होते हुए मेन रोड गरदाहा स्कूल तक 2 किमी सड़क निर्माण कराई जाए।

कांडी गरदाहा खरौंधा लमारी कला स्कूल की चाहरदीवारी कराई जाए। मांगपत्र सौंपने वालों में सांसद प्रतिनिधि राणा ऋषिकेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, मंडल महामंत्री शशिरंजन दुबे सहित अन्य का भी नाम शामिल है।

80 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close