google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
भोपाल

औरतों का सहारा बनकर बेसहारा कर देने वाले इस ठग के सामने नटवरलाल भी गच्चा खा जाएं ; गजब कारनामे हैं इसके

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

पुनीत नौटियाल की रिपोर्ट

भोपाल। 55 साल की एक सीनियर महिला स्पोर्ट्स अफसर को 30 साल के फ्रॉड धुनप्रेमल ने इमोशनली ब्लैकमेल कर फंसाया था। मां-बाप की मौत के बाद बड़े भाई की मौत ने महिला अधिकारी को अंदर तक तोड़ दिया था। ऐसे में ये धोखेबाज सहारा बनकर महिला अधिकारी के जीवन में आया और उसी की मां की बातों में आकर अधिकारी शादी के लिए तैयार हो गई।

खुद को 58 साल का बताने वाले धुन का वजन 130 किलो और कद-काठी ऐसी थी कि उसकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल था। उसने महिला स्पोर्ट्स अफसर समेत करीब 5 महिलाओं को इसी तरह जाल में फंसा रखा था।

खुद को बिजनेसमैन बताया

पीड़ित महिला अधिकारी ने बताया ‘धुन से पहचान वॉट्सऐप के अचीवर ग्रुप के जरिए हुई थी। उसने खुद को ऑक्सफोर्ड से गोल्ड मेडलिस्ट बताया था, जबकि वह तो 12वीं पास भी नहीं है। बर्थ ईयर 1966 बताया। पिता को अहमदाबाद का दो बार का सांसद बताया। खुद को बिजनेसमैन बताकर पहचान की। अगस्त 2020 से दिसंबर 2020 के दौरान मेरे पिता, मां और फिर इकलौते बड़े भाई की कोरोना के कारण मौत हो गई थी। इससे मैं अंदर तक टूट चुकी थी। मुझे भी कोरोना हो गया था। वह जीवन का सबसे नाजुक दौर था।

मैं शारीरिक और मानसिक रूप से ज्यादा टूटी थी। ऐसे में धुन मेरे करीब आया। उसने बताया कि उसकी फैमिली भी मेरी फैमिली की तरह है। उसने अपनी मां से मिलवाया। वो शादी करने के लिए दबाव बनाने लगे। मना किया, तो वह इमोशनली ब्लैकमेल करने लगे। कोर्ट मैरिज करने के लिए कहा था, लेकिन साधारण रूप से शादी कर ली। पहले तो ठीक चला, लेकिन फिर धुन का बर्ताव बदल गया। वह शराब पीकर मारपीट करने लगा। मुझे कई बार जान से मारने तक का प्रयास किया।

उसने मां के इलाज के नाम पर रुपए लिए, लेकिन नहीं लौटाए। इस आदमी के कारण बदनामी होने लगी। उसने कई लोगों से पैसे लिए थे। उसके उल्टे-सीधे काम की वजह से काफी कुछ खोना पड़ा। मेरी जैसी महिला कभी इसके चक्कर में नहीं पड़ती, लेकिन इसकी मां पीछे पड़ी रही। इसकी मां पर भी FIR होना चाहिए। उन्होंने ही इमोशनली फंसाया। धुन ने फायदा उठाकर शादी के लिए तैयार करा लिया। उसने मुझसे यह कहकर पैसा लिया कि मेरी मां 84 साल की हैं। उनको कैंसर है। पापा उनके इलाज के इलाज के लिए रुपए नहीं दे रहे हैं।’

लुक ऐसा कि उम्र पहचानना मुश्किल

उन दिनों धुन का करीब 130 किलो वजन था। वह लंबे बाल और उसे रंगा कर रखता था। उसके लुक को देखकर कोई नहीं बता सकता था कि उसकी उम्र 55 से कम हो। बोलने और दिखावे का अंदाज ऐसा कि उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल। खुद को कांग्रेस का प्रवक्ता बताता था। सोनिया गांधी के नाम का लिखा खत दिखाता था।

मां ने खोला धोखेबाज पति का कच्चा चिट्ठा

महिला अधिकारी ने आगे कहा- उसकी हरकतें जब ज्यादा बढ़ गईं, तो उसकी मां को बोला कि कोर्ट जाऊंगी। उसकी मां ने ही बताया था कि धुन के पहले से ही कई औरतों से संबंध हैं। दोनों में इसे लेकर झगड़ा भी होता था। बाद में कुछ संदेह हुआ, तो इसके बारे में जानकारी निकालना शुरू किया। सबसे पहले उम्र का झूठ पकड़ा गया। उसने आधार कार्ड से लेकर पैन कार्ड तक फर्जी बनवा रखा था। उसमें बर्थ ईयर 1966 लिखा है, जबकि असल बर्थ ईयर 1992 है।

उसने तलाक भी 2011 में होना बताया था, जबकि उसकी शादी ही 2015 में हुई थी। इतना ही नहीं उसने 5 और महिलाओं को इसी तरह फंसाया था। उनसे भी पैसे लिए हैं। उनके बारे में पता चलने के बाद ही मैंने धुन के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत की। इसके बाद भोपाल पुलिस से शिकायत की। मैंने मां के खिलाफ भी शिकायत की है, लेकिन अभी उनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है।

पिता भी फ्रॉड, एयरपोर्ट पर अरेस्ट हुआ था

इसका पिता भी फ्रॉड निकला। मां और यह पैसे ले चुके हैं। 2010 में इनके पिता को CBI ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया था। वे उनकी महिला मित्र के साथ पकड़े गए थे। उनके पास SBI के फिक्स डिपॉजिट की करोड़ों रुपए की रसीद मिली थीं। CBI का फर्जी आईकार्ड भी मिला था।

5 लड़कियों ने धुन के बारे में बताया। आम घरों से होने के कारण यह महिलाएं आगे नहीं आ सकतीं, लगा कि मुझे आगे आना होगा। इसीलिए धुन के खिलाफ FIR कराई। अगर एक्शन नहीं लेते, तो यह पता नहीं कितनी और महिलाओं को फंसाता।

81 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close