google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
श्रावस्ती

धूमधाम से शादी का जश्न मनाया जा रहा था और सजी धजी दुल्हन दूल्हा के इंतजार में बैठी थी कि आ गई पुलिस, फिर आगे पढ़िए क्या हुआ ?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

जावेद अंसारी की रिपोर्ट

श्रावस्ती,  भिनगा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मछरिहवा के महरौली में बुधवार की रात बेटी के शादी की तैयारी जोर-शोर से चल रही थी। घर में खुशी का माहौल था। मेहमानों की आवभगत हो रही थी। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा, लेकिन हाथों में मेहंदी रचाए दुल्हन बरात का इंतजार करती रह गई। पूरी रात बीत गई और बरात गांव नहीं पहुंची। पुलिस ने घर पहुंचकर बताया कि दूल्हा पहले से शादीशुदा है। बरात रोक दी गई है।

महरौली गांव निवासी पारसनाथ जायसवाल ने अपनी बेटी सुनीता का विवाह भिनगा क्षेत्र के ही लक्ष्मनपुर बाजार निवासी राम उगाजार के बेटे सुजीत के साथ तय की थी। 21 मई को तिलक समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ। बेटी के परिवार में दान-दक्षिणा में भारी-भरकम राशि भी दी। एक जून को विवाह होना था। इसके लिए बेटी के पिता ने पूरी तैयारी की थी। विवाह का उत्सव भव्य बनाने पर भी काफी रुपये खर्च किए। रात में मेहमानों का स्वागत व खाना-पानी चल रहा था। इसी दौरान पुलिस घर पहुंच गई।

पुलिस टीम ने बताया कि बरात आपके घर नहीं आएगी। दूल्हा पहले से शादीशुदा है। यह बात सुनते ही घर की खुशियां गम में बदल गईं। परिवार के लोगों के होश उड़ गए। विस्तार से जानकारी करने पर पता चला कि दूल्हे ने पहले से दिल्ली में दूसरी महिला के साथ कोर्ट मैरिज कर रखा था। गांव आकर वह चोरी-छिपे शादी कर रहा था। इसकी भनक उसके पत्नी को लग गई तो प्रार्थना पत्र लेकर कोतवाली पहुंच गई। पुलिस से विवाह रोकवाने की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस टीम ने दूल्हे को हिरासत में लेकर शादी रोकवा दी।

भिनगा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लड़के ने अपनी मामी के साथ पहले से ही कोर्ट मैरिज कर रखी थी। इसकी सूचना मिलने पर शादी रोकवा दी गई। इस मामले में कन्या पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर दूल्हा व परिवार के लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

100 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close