google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मध्य प्रदेशशिवपुरी

शादी समारोह में लड़कियों के सामने रौब झाडने के लिए चलाई गोली से तीन वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

पुनीत नौटियाल की रिपोर्ट

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में विवाह समारोह के दौरान बारातियों ने रौब झाडऩे के लिए गोलियां चलाईं, जिससे एक बालिका की मृत्यु हो गई और दो महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात की इस घटना में बारातियों की पहचान कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना में तीन वर्षीय बालिका सलोनी की मृत्यु हो गई और रूबी यादव समेत दो महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने कहा कि ग्राम पाली से ग्राम बमरा में कल रात कैमर यादव नाम के व्यक्ति की पुत्री की शादी थी।

बाराती लड़की वालों के घर के पास पहुंचे थे, तभी उनमें से कुछ लोगों ने हवा में गोलियां चलायीं। इसके छर्रें एक बालिका और दो महिलाओं को लगे। बालिका को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। दोनों महिलाओं का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है। बारातियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

84 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close