google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बिजनौर

चैन की नींद सो रहे पूर्व प्रधान को गोली मारकर कर दी हत्या ; इलाके में फैली सनसनी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

बिजनौरः जिले के मंडावली थाना क्षेत्र में पूर्व प्रधान पति की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पूर्व प्रधान पति अपने घर के आंगन में सो रहा था, तभी रात में लगभग 1:30 बजे अज्ञात बदमाशों द्वारा उसके घर के आंगन में जाकर पूर्व प्रधान पति को गोली मार दी। इस घटना को लेकर मोहल्ले में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधान पति के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

थाना मंडावली क्षेत्र के रामपुर चट्ठा में रात 1:30 बजे पूर्व प्रधान पति सागर सैनी की अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। जानकारी के मुताबिक पुरानी दुश्मनी को लेकर अज्ञात बदमाशों द्वारा प्रधान पति की गोली मारकर हत्या की गई है। वहीं, परिजनों का कहना है कि पूर्व प्रधान पति सागर सिंह की गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश चली आ रही थी। हो सकता है इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश हो। पुलिस हर पहलू पर छानबीन में जुट गई है। इस वारदात को लेकर एसपी ने गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। साथ ही पुलिस इस हत्या की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई है।

एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि बीती रात को पूर्व प्रधान पति सागर सिंह की गोली मारकर अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या करने का मामला प्रकाश में आया था। इस घटना को लेकर मेरे और पुलिस टीम द्वारा घर की तलाशी ली गई है। शुरुआती दौर में पता चला है कि इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को गठित कर दिया गया है, जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार करके हत्या का खुलासा किया जाएगा।

92 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close