google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
गढ़वाझारखंडमझियांव

बिजली पानी तथा अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पदयात्रा सह जन जागरण अभियान का एकदिवसीय कार्यक्रम आयोजित

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

विनोदानंद त्रिपाठी की रिपोर्ट

गढ़वा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ,मझिआँव द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र ,मझिआँव में बिजली पानी तथा अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर एक दिवसीय पदयात्रा सह जन जागरण अभियान की शुरुआत की गई । यह अभियान भाजपा के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के तहत किया गया।

इस अभियान का नेतृत्व भाजपा नेता सह विधायक आलोक चौरसिया द्वारा किया गया। पदयात्रा कार्यक्रम के तहत स्थानीय भाजपा नेताओं तथा विधायक आलोक चौरसिया के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम से प्रखंड विकास पदाधिकारी,मझिआंव को मांग पत्र सौंपा गया।

मांग पत्र मुख्य रूप से बिजली पानी सड़क और स्वास्थ्य से संबंधित था। विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि पूरे प्रदेश में बिजली पानी की समस्या उत्पन्न हुई है उससे मझिआँव क्षेत्र भी त्राहिमाम कर रहा है तथा इन समस्याओं के प्रति सरकार संवेदनशील नहीं है।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा की यदि मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले समय में आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भाजपा नेता डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी तथा भाजपा के गढ़वा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ,भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेमानंद त्रिपाठी ,विरेंद्र नाथ दुबे, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव ,सांसद प्रतिनिधि जगदीश पासवान, नगर मंडल महामंत्री दीपक कुमार चंद्रवंशी एवं रविंद्र पांडे ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजीत तिवारी, युवा मोर्चा गढ़वा के जिला महामंत्री संजय कमलापुरी, भाजपा के कार्यक्रम प्रभारी पुष्प रंजन, कृपाल सिंह, सच्चिदानंद सिंह ,गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, धनंजय सिंह ,राघव चंद्रवंशी, अमरीश ठाकुर ,अशोक साह, बलराज मेहता ,अरविंद चौधरी एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

99 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close