google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
करनालहरियाणा

भाजपा ने पूरे प्रदेश में चलाया पोषण अभियान ; मंडल स्तर पर किए जाएंगे आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकत्री सम्मानित

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
IMG_COM_202505222101103700
IMG_COM_202505310525046800

राजेंद्र कुमार की रिपोर्ट

करनाल । 19 अप्रैल को भाजपा पूरे प्रदेश मे पोषण अभियान चला रही है जिसके तहत पूरे प्रदेश में मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें आशा वर्कर और आंगनबाड़ी वर्करों को सम्मानित करने के साथ साथ कुपोषण को दूर करने के लिए गर्भवती महिलाओं व कुपोषण के शिकार बच्चों को उन्हें स्वास्थ्य वर्धक सामग्री वितरित की जाएगी।

उक्त जानकारी भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान ने आज स्थानीय प्रेम प्लाजा मे पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि आज महिलाओं के गिरते हीमोग्लोबिन एवं स्वास्थ्य स्तर की चिंता करते हुए महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश के सभी 22 जिलों के 207 मंडलों मे जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिसमें कुपोषण को दूर करने के लिए गर्भवती महिलाओं को फ्रूट, दूध व ड्राईफ्रूट्स वितरित किए जाएंगे।

उन्होंने इस मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान पूरे प्रदेश के हर आंगनवाड़ी तथा उन क्षेत्रों में विशेष तौर पर जहां बच्चों का कुपोषण के कारण उनका शारीरिक विकास सही ढंग से नहीं हो पाता है चलाया जाएगा। इस अभियान में गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री का वितरण किया जाएगा। ताकि हमारे देश में कुपोषण से हो रही समस्याएं को दूर किया जा सके।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अगर कुपोषण दूर होगा तभी हमारा देश रोशन होगा और इसके लिए सरकार द्वारा बहुत योजनाएं चलाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि कुपोषण दूर करने के लिए इन सभी योजनाओं का लाभ लेकर हमें अपने देश को बचाना है और यह कार्य हमें मिलकर करेंगे। क्योंकि अगर बच्चा स्वस्थ होगा तो परिवार स्वस्थ होगा और यदि परिवार स्वस्थ होगा तभी हमारा देश स्वस्थ होगा और एक अच्छे और स्वस्थ भारत की स्थापना होगी।

इस मौके पर भाजपा महिला प्रदेश उपाध्यक्षा मीना चौहान ने कहा कि आज हरियाणा में ही नही अपितु संपूर्ण राष्ट्र स्तर पर बातचीत की जाए तो गरीब तबके की कामकाजी महिलाओं कि स्वास्थ्य स्तर बहुत तेजी से गिरता जा रहा है मगर सरकार ने अब भारत को कुपोषण मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। पोषण अभियान गरीब क्षेत्रों में बच्चों, महिलाओं और गर्भवती माताओं के पोषण को सुनिश्चित करने पर केंद्रित है।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने सभी का स्वागत करते हुए अपने विचार रखे।

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्षा मीना चौहान, मेयर रेणू बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला, जिला महामंत्री राजबीर शर्मा, सुनील गोयल, जिला मीडिया प्रमुख डा अशोक कुमार, समन्वयक हरपाल कलामपुरा, आई टी सह प्रमुख मनमीत बावा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा मीनाक्षी भिंडर,महामंत्री नीरु सैनी, उपाध्यक्षा प्रियंका काठपाल,महामंत्री मीनाक्षी शर्मा, रीमा वर्मा महामंत्री अर्बन मंडल, मुख्य रूप से उपस्थित थे।

83 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close