google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
गढ़वाझारखंड

अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में चैता दुगोला कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया दर्शकों ने ; वीडियो ?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

संवाददाता- विवेक चौबे

गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत बहेरवा गांव स्थित देवी मंदिर के समीप संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अम्बेडकर की 131वें जन्म जयंती के अवसर पर शुक्रवार की रात भोजपुरी चैता दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेसी नेता अमृत शुक्ला थे। वहीं मंच का संचालन बच्चा राम कर रहे थे।

कमिटी के सदस्यों ने मुख्य अतिथि अमृत शुक्ला, उतरी भाग 4 के भावी जिला परिषद सदस्य के उम्मीदवार सह समाजसेवी इम्मामुद्दीन खान, दिनेश कुमार, मुन्ना ठाकुर, अशोक प्रसाद सहित सभी मंचासीन गणमान्य लोगों को माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

उक्त सभी लोगों के द्वारा बारी-बारी से डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर व गौतम बुद्ध की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। 

मुख्य अतिथि अमृत शुक्ला सहित उक्त सभी लोगों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर फीता काट कर कार्यक्रम के आयोजन का उदघाटन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेता अमृत शुक्ला ने कहा कि डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर संविधान निर्माता थे। उन्होंने अपने जीवन में हर उतार चढ़ाव को बड़ी नजदीकी से देखा। समाज में छुआ-छूत के भेदभाव को संविधान का निर्माण कर समाप्त करने का प्रयास किया, जिससे दलित व पिछड़ों को समानता का अधिकार मिला। 

भावी जिला परिषद पद के उम्मीदवार सह समाजसेवी इम्मामुद्दीन खान ने डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने अम्बेडकर की जीवन में संघर्ष से भरे इतिहास के सम्बंध में लोगों को जानकारी दी। 

भावी जिला परिषद पद के उम्मीदवार सह युवा समाजसेवी दिनेश कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर का जीवन संघर्ष से भरा था। उन्होंने विभिन्न प्रकार के कष्टों को झेलते हुए शिक्षा प्राप्त किया। अंत में डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर संविधान निर्माता बने। वहीं भावी जिला परिषद पद के उम्मीदवार सह समाजसेवी मुन्ना ठाकुर, अशोक प्रसाद व अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। 

 

बिहार के बक्सर से पहुंचे गायक सूरज यादव व झारखण्ड के पलामू से गायक बीरेंद्र व्यास व असरेश अकेला के बीच चैता दुगोला के रूप में गायन कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। आयोजित दुगोला कार्यक्रम का लुफ्त उठाने के लिए दूर-दूर से लोग आए हुए थे। रात भर दर्शकों ने चैता का भरपूर आनंद लिया। निर्णायक के रूप में मथुरा सिंह व शिव सिंह थे।

मौके पर जिला परिषद सदस्य हसन राम, मुखिया विनोद प्रसाद, दामोदर मेहता, विजय राम, अरुण मिश्रा, अनूप कुमार, विनीत कुमार, विनोद चंद्रवंशी, डॉक्टर कृष्णा राम, झरी प्रसाद सहित हजारों की संख्या में दर्शकगण उपस्थित थे।

84 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close