google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
ग्वालियरमध्य प्रदेश

दरिंदा पति ; हाथ पैर बांध कर करता था अप्राकृतिक सेक्स, मना करने पर मारता था घूंसा…और पढ़िए

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

पुनीत नौटियाल की रिपोर्ट

ग्वालियर में क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े सीरियल किलर की पत्नी ने पुलिस को जो आपबीती सुनाई है। उसे सुनकर आपकी रूह कांप उठेगी। उसने बताया कि पति किस तरह उसके साथ दरिंदगी करता था। अननेचुरल सेक्स करता था। पत्नी ने खुद पुलिस के पास पहुंचकर इसकी शिकायत की। कहा कि सीरियल किलर पति उसके हाथ-पैर बांधकर रिलेशन बनाता था। वह पोर्न एडिक्ट है। मना करने पर छाती पर बैठकर घूंसे मारता था। मेरी चीख बाहर न निकले, इसलिए मुंह में कपड़ा ठूंसकर बेरहमी से पीटता था।

महिला के आरोपों पर पुलिस ने सीरियल किलर पति के खिलाफ एक और केस दर्ज कर लिया है। आरोपी जेल में है। उस पर 4 हत्याओं का आरोप है। दोस्त की हत्या कर उसने उसकी पत्नी से शादी की। फिर उसे, उसके बेटे-भतीजे को भी मार डाला। यह सब उसने प्रॉपर्टी हड़पने के लिए किया। इसके बाद दूसरी शादी रचा ली।

पत्नी बोली- बेटे के जन्म के बाद बदला व्यवहार

शनिवार को सीरियल किलर की 30 साल की पत्नी पुलिस के पास पहुंची। पीड़िता ने बताया कि 27 नवंबर 2015 को उसकी राजेश से शादी हुई थी। दोनों के 5 साल का बेटा है। बेटे के जन्म के बाद से पति का व्यवहार बदल गया। वह इंसान से शैतान बन जाता था। काफी दिन तक तो सहन किया, लेकिन जब हालात नहीं बदले तो 6 महीने पहले ही पिता के घर चली आई। इसके बाद ही पति ने उसकी हत्या की कोशिश की।

राजेश उर्फ राजेश कमरिया उर्फ राजेंद्र मेहरा ने पत्नी को पीट-पीटकर हत्या का प्रयास किया था। पत्नी ने जनसुनवाई में पहुंचकर उसके खिलाफ शिकायत की थी। उसने ही पति के सीरियल किलर होने की बात बताई थी। ग्वालियर पुलिस को पिछोर थाना (शिवपुरी) से ASI शैलेन्द्र सिंह चौहान ने भी सीरियल किलर राजेश के संबंध में पुख्ता सबूत दिए थे। 

पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार किया तो उससे एक के बाद एक चार हत्याओं का खुलासा हुआ। कई ठगी के मामले खुले थे। राजेश ने मऊरानीपुर (झांसी) की गीता से दोस्ती कर पहले उसके साथ मिलकर उसके पति मनोज गहलोत की हत्या की। इसके कुछ साल बाद गीता, उसके बेटे व भतीजे की हत्या की। 12 साल से वह पुलिस के सामने निर्दोष बनकर घूम रहा था।

540 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close