google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
पंचकूलामनालीशिमलाहिमाचल

प्रख्यात शिक्षाविद् बाबा इकबाल सिंह नहीं रहे ; इसी वर्ष पद्मश्री पुरस्कार मिलने की हुई घोषणा

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

मनोज उनियाल की रिपोर्ट

हिमाचल के कलगीधर ट्रस्ट के संस्थापक संत बाबा इकबाल सिंह ने बडू साहिब में आखिरी सांस ली। बाबा इकबाल सिंह 1 मई को 96 साल के होने वाले थे। लंबे समय से बीमार होने के कारण उन्हें चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शुक्रवार को ही उन्हें बडू साहिब ले जाया गया था, जहां उनका निधन हो गया।

राष्ट्रपति कार्यालय ने 26 जनवरी को ही संत बाबा इकबाल सिंह को पद्मश्री देने की घोषणा की थी। उन्हें अभी यह सम्मान दिया जाना था और इससे पहले ही संत बाबा इकबाल सिंह देह त्याग गए।

संत बाबा इकबाल सिंह का दाह संस्कार रविवार दोपहर बाद बडू साहिब गुरुद्वारा के निकट किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, अकाल तख्त साहब पटना साहिब से संगत पहुंचेगी।

2018 में शिरोमणि पंथ रत्न देकर संत बाबा इकबाल सिंह को सम्मानित किया गया। - Dainik Bhaskar
2018 में शिरोमणि पंथ रत्न देकर संत बाबा इकबाल सिंह को सम्मानित किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में दिया योगदान

शिरोमणि पंथक बाबा इकबाल सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया। कलगीधर ट्रस्ट के संस्थापक बाबा इकबाल सिंह को समाज सेवा व शिक्षा के क्षेत्र में पद्मश्री से नवाजा गया।

हिमाचल प्रदेश के कृषि विभाग के निदेशक के पद से सेवानिवृत बाबा इकबाल सिंह का जन्म 1 मई 1926 को हुआ था। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने बडू साहिब में ही रहने का फैसला किया और अंतिम सांस भी यहीं ली।

उन्होंने एक कमरे के स्कूल से शिक्षा का प्रसार शुरू किया। अब बॉर्डर और रुरल एरिया में उनकी संस्था के 129 स्कूल शिक्षा का उजाला फैला रहे हैं। 2018 में उन्हें शिरोमणि पंथ रत्न से भी नवाजा गया।

इकबाल सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बाबा इकबाल सिंह के निधन से आहत हूं। युवाओं में शिक्षा बढ़ाने के उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा।

उन्होंने सामाजिक सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने की दिशा में अथक प्रयास किया। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। वाहेगुरु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अकाल अकादमियों के संचालक एवं संस्थापक तथा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित बाबा इकबाल सिंह के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकग्रस्त परिजनों व प्रशंसकों को संबल प्रदान करें।

100 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close