डबल इंजन सरकार की ताक़त गांव-गांव तक : सांसद आर.के. सिंह पटेल ने कंठीपुर में सुनाई विकास की गाथा

114 पाठकों ने अब तक पढा

भारतीय जनता पार्टी के “गांव चलो अभियान” के अंतर्गत बांदा लोकसभा सांसद आर.के. सिंह पटेल ने कंठीपुर ग्राम पंचायत में चौपाल लगाकर डबल इंजन सरकार की योजनाओं और 8 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी दी।

भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर “गांव चलो अभियान” के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत कंठीपुर में एक महत्वपूर्ण जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बांदा लोकसभा के वर्तमान सांसद श्री आर.के. सिंह पटेल ने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी साझा की।

सबसे पहले उन्होंने बताया कि बीते 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश के समग्र विकास में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। श्री पटेल ने ज़ोर देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश का युवा सशक्त हुआ है और समृद्धि की ओर बढ़ा है।

उल्लेखनीय उपलब्धियाँ

सांसद श्री पटेल ने ग्रामीणों को बताया कि—

  • सरकार निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से गरीबों, युवाओं और किसानों के हित में कार्य कर रही है।
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे कार्यक्रमों से लाखों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है।
  • बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित हुआ है।
  • राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से 95 लाख से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा गया है।
  • मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 22 लाख से अधिक बालिकाएं लाभान्वित हुई हैं।
  • प्रदेश में अब तक 31 लाख ‘लखपति दीदी’ चिन्हित की जा चुकी हैं, जिनमें 2 लाख महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो चुकी हैं।
  • सिंचाई हेतु 14 लाख से अधिक निजी नलकूपों को निशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।
  • चित्रकूट, अयोध्या और बनारस जैसे धार्मिक स्थलों का तेजी से विकास हो रहा है, जिससे पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिला है।
  • साथ ही, पुष्टाहार वितरण हेतु 60,000 महिला स्वयं सहायता समूहों को सक्रिय किया गया है।

जनसंपर्क में रहे यह प्रमुख लोग शामिल

इस अवसर पर भाजपा के मंडल महामंत्री श्रवण तिवारी, अनुसूचित मोर्चा कानपुर क्षेत्र के उपाध्यक्ष सुरेश अनुरागी, समाजसेवी पन्नालाल जी, हरि गोपाल मिश्रा, बबलू दादू, शक्ति प्रताप सिंह तोमर, राजकुमार त्रिपाठी, शिवाकांत पांडे, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

गांव चलो अभियान के माध्यम से भाजपा सरकार जन-जन तक अपनी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी पहुंचा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता और भागीदारी में वृद्धि हो रही है।

➡️संजय सिंह राणा की रिपोर्ट

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top