google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

निर्मम हत्या ने इलाके को दहला दिया, मृतक की बेटियां बेसुध… चुनावी रंजिश का आरोप लगाया जा रहा है

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राम कुमार सोनी की रिपोर्ट

गोंडा जिले के परसपुर कस्बा स्थित राजा टोला में एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना में एक दबंग व्यक्ति ने घर में घुसकर धारदार हथियार से उस युवक की हत्या कर दी। जब युवक चारपाई पर सो रहा था, तब यह हमला हुआ। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोग घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 

हालांकि, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। इस दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।

हत्या की वजह चुनावी रंजिश बताई जा रही है। 

मृतक की बेटी पल्लवी ने बताया कि उसके पिता सुबह गांव के घर पर कुछ काम के लिए गए थे। काम निपटाने के बाद वह दूसरे घर के बरामदे में चारपाई पर लेट कर आराम कर रहे थे। 

पल्लवी और उसकी बहनों ने एक सभासद और उसके बेटों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनके पापा चुनाव में खड़े हुए थे और चुनाव के दौरान भी इन लोगों ने उनके साथ झगड़ा किया था। उन्होंने बताया कि हमारे चाचा और पापा को पहले भी बंद कर दिया गया था।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  हसपुरा पंचायत वार्ड संख्या 11 में निर्विरोध वार्ड सचिव बने मोहित कुमार

बेटियों ने पुलिस पर भी आरोप लगाया है कि जब पहले उनके पापा पर हमला हुआ था, तब भी पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की थी। मृतक ओमप्रकाश सिंह की दो बेटियां और एक बेटा है। 

इस घटना के बाद से दोनों बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष परसपुर ने बताया कि अभी तक उन्हें तहरीर नहीं मिली है और परिवार भी वहां नहीं है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है।

102 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close