google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

पारिवारिक विवाद का दुखद अंत ; बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी की कर दी हत्या

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

गोंडा जिले के छपिया थाना के अंतर्गत सिसई के मजरे रानीपुर गांव में एक 45 वर्षीय महिला की हत्या की घटना सामने आई है। इस घटना में महिला के जेठ ने उसकी हत्या कर दी। इस गांव में लंबे समय से दो भाइयों, बजरंगी और राम अवतार के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते राम अवतार ने अपने छोटे भाई बजरंगी की पत्नी पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

घटना की सूचना मिलते ही छपिया पुलिस और बभनान पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किया। महिला की हत्या की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय आशा, जो कि बजरंगी की पत्नी थी, सुबह शौच के लिए जा रही थी। इसी दौरान उसके जेठ राम अवतार ने उस पर हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी। मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए मृतका के पति बजरंगी ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई राम अवतार ने उसकी पत्नी के गले पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मृतका के जेठ राम अवतार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

104 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close