google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

इस बार ऊसर में बिया मत बोइए, कमल में बोइए ; बड़े भावुक होकर बृजभूषण शरण ने किया अपील

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

गोंडा में भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह चुनावी मंच पर भावुक हो गए। उन्होंने कहा- डेढ़ साल से मेरे साथ षड्यंत्र किया जा रहा। मेरे शरीर पर इतने हमले हुए कि यह अब पत्थर का हो चुका है। लेकिन, मैं चुप नहीं रह सकता। अभी खेला होना बाकी है।

उन्होंने मुसलमानों से कहा- कोई कहे या न कहे आप हमारा ही खून हो, आपका और हमारा DNA एक है। अगर हम और आप चेक करवा लें, तो 5 पीढ़ी पहले हमारा आपका DNA एक ही निकलेगा। हम आप पहले भाई-भाई थे। भाजपा ने कैसरगंज सीट से बृजभूषण का टिकट काटकर उनके बेटे करण भूषण को दिया है।

बृजभूषण ने कार्यकर्ताओं से कहा- इस बार ऊसर में बिया मत बोइए, कमल में बोइए। हमारे ऊपर अहसान हो जाएगा। यह विपत्ति और आपातकाल का समय है, इसलिए साथ दीजिए। उन्होंने कहा- 600 किलोमीटर दूर हरियाणा में बैठकर हमारे खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं। हमारा राजनीतिक भविष्य समाप्त कर देना चाहते हैं, आपका वोट उनके गाल पर तमाचा होगा।

उन लोगों को सही जवाब मिल जाएगा कि किससे पाला पड़ा है। हम चुप नहीं रह सकते, इसीलिए हमारे साथ षड्यंत्र होता रहता है। 1996 में भी हमारे साथ षड्यंत्र हुआ, तब हमारी पत्नी सांसद बनी थीं। अब 2024 में हमारे साथ षड्यंत्र हुआ।

बृजभूषण ने कहा- एक पिता के लिए इससे बड़ी बात क्या हो सकती है कि उसका बेटा सांसद बनने जा रहा। मैंने कुछ भी नहीं खोया। मैं भी 33 साल की उम्र में सांसद बना था। अब 33 की उम्र में मेरा बेटा सांसद बनने जा रहा।

3 दिन पहले बृजभूषण ने बुलडोजर नीति को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था- मैंने पहले भी सार्वजनिक मंच से बयान दिया था। आपको याद होगा गोरखपुर का एक मामला था। हमसे पूछा गया, तो मैंने कहा था- मैं बुलडोजर नीति का विरोधी हूं।

आज फिर सार्वजनिक मंच से कहा रहा हूं, मैं बुलडोजर नीति का विरोधी हूं। किसी का घर बड़ी मुश्किल से बनता है। मेरे भाइयों बृजभूषण सिंह ऐसा व्यक्ति है, जो आपके दुख और दर्द को समझता है। मैं इसकी नाराजगी भी झेल रहा हूं। लेकिन कोई बात नहीं, मैं विरोध करता रहूंगा।

98 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close