google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
चुनाव २०२४

पिछली बार 8 पर चढ़ा था भगवा रंग ; अबकी 10 पर कितना खिलेगा कमल और कितनी भागेगी साइकिल? 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

लखनऊ: यूपी में तीसरे चरण की 10 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट पड़ेंगे। इस चरण में सैफई परिवार के खास चेहरों के साथ सरकार-संगठन के चेहरों की साख दांव पर है। 

10 के दम के लिए भाजपा और सपा गठबंधन में सीधी लड़ाई है। पिछली बार इस चरण की 10 सीटों में 8 भाजपा और 2 सपा के खाते में गई थीं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा का कहना है कि मतदान से जुड़ी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मंगलवार को संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली में वोट पड़ेंगे। 

फिरोजाबाद सीकरी से रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव और बदायूं से शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव उम्मीदवार हैं। अक्षय पिछली बार चुनाव हार गए थे, जबकि आदित्य पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। 

मैनपुरी में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पर मुलायम की विरासत आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है। भाजपा ने उनके खिलाफ प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को चुनाव में उतारा है। 

आगरा से पूर्व केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और एटा में कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह पर भी अपनी सीट बचाने का दबाव है।

50% बूथों का लाइव वेबकास्ट

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 50% बूथों पर मतदान का लाइव वेबकास्ट किया जाएगा। इसकी डीएम, सीईओ व केंद्रीय चुनाव आयोग तीनों ही स्तरों पर मॉनिटरिंग होगी। 3500 से अधिक बूथों पर चुनाव की विडियोग्राफी भी होगी। 

88 हजार से अधिक कर्मचारी मतदान में लगाए गए हैं। इमरजेंसी के लिए आगरा में हेलिकॉप्टर व बरेली में एयर ऐंबुलेंस भी तैनात की गई है।

मतदान से जुड़ी कोई भी शिकायत प्रदेश स्तर पर टॉल फ्री नंबर 1800-180-1950 और जिला स्तर पर 1950 पर कॉल करके दर्ज करवाई जा सकेगी। सी-विजिल ऐप पर भी शिकायत की जा सकती है।

107 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close