google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

तो क्या बृजभूषण को नहीं मिलेगा टिकट जो उनके विकल्पों में इन नेताओं की होने लगी है चर्चा !!

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव के यूपी में दूसरे चरण की वोटिंग हो चुकी है। भाजपा ने अभी तक कैसरगंज लोकसभा पर अपने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। इस सीट पर अभी भी प्रत्याशी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। 

कैसरगंज के वर्तमान भाजपा सांसद बृजभूषण शरण लगातार अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी बृजभूषण का टिकट काट सकती है, उनकी जगह पर पार्टी किसी नए चेहरे पर दांव लगा सकती है। भाजपा के अलावा सपा और बसपा ने भी अभी तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

भारतीय जनता पार्टी कैसरगंज के प्रत्याशी पर मंथन कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी ने कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह का विकल्प तैयार कर लिया है। 

बृजभूषण की जगह बीजेपी कैसरगंज से इन तीन नेताओं में से किसी एक को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार सकती है।

  1. बावन सिंह: कैसरगंज के अंदर आनी वाली कटरा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बावन सिंह का नाम तेजी से आगे चल रहा है। बावन सिंह कटरा बाजार विधानसभा से लगातार तीन बार के विधायक हैं। 
आप को यह भी पसंद आ सकता है  अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट में ग्यारह लोगों पर मुकदमा दर्ज

वह 2012 और 2017 में जीत दर्ज कर चुके हैं। इसके साथ ही 2022 में उन्होंने जीत की हैट्रिक भी लगाई है। हालांकि, 2002 और 2007 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

  1. अजय सिंह: अजय सिंह करनैलगंज से बीजेपी विधायक हैं। वह सपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह को हराकर पहली बार विधायक बने हैं। 

अजय सिंह बृजभूषण शरण सिंह के बेहद करीबी नेताओं में से एक हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी बृजभूषण शरण सिंह की जगह अजय सिंह को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार सकती है।

  1. प्रेम नारायन पाण्डेय: तरबगंज सीट से बीजेपी विधायक प्रेम नारायण पांडेय का नाम भी चल रहा है। प्रेम पाण्डेय कुछ दिन पहले सीएम योगी से मुलाकात की थी। 

तरबगंज विधानसभा सीट कैसरगंज सीट में आती है। ऐसे में बीजेपी प्रेम नारायण पाण्डेय पर भी दांव लगा सकती है।

113 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close