google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बदायूं

होटल में चल रहा था गर्म गोश्त का कारोबार ; जब पुलिस पंहुची तो देखकर रह गई दंग…

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में चल रही डांस पार्टी की सूचना पर जब कोतवाली पुलिस ने छापा मार तो मौके से करीब 22 लोगों को हिरासत में लिया गया। कुछ लड़कियां और कई पुरुषों को पकड़ा गया।

पुलिस की जांच में बिना परमिशन के डांस पार्टी संचालित होते पाई गई। पुलिस सभी को कोतवाली ले आई, जिनसे पूछताछ जारी है।

मामला शहर के अलम लॉन का है, जहां से करीब 11 बजे शहर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि यहां बिना अनुमति के डांस पार्टी का आयोजन किया या रहा है। इस पर शहर कोतवाली निरीक्षक विजेंद्र सिंह पुलिस बल और सोथा चौकी इंजार्ज धर्मेंद्र सिंह के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पाया की अलम लॉन में डांस पार्टी का आयोजन किया जा रहा था।

कुछ लड़कियों और करीब 20 पुरुषों को ह‍िरासत में ल‍िया

पुल‍िस ने दबिश देकर मौके से कुछ लड़कियों और करीब 20 पुरुषों को हिरासत में लिया। मौके से शहर के एक बड़े राजनीतिक व्यक्ति से जुड़ा व्यक्ति भाग गया। बताया जा रहा है कि उसी की शह पर पूरा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। पुलिस ने अलम लॉन के मैनेजर समेत लाल मिया आदि को हिरासत में लिया है।

शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि जिन लोगों को मौके से पकड़ा गया है उनसे पूछताछ जारी है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। लेकिन, जो आयोजन था वह बिना अनुमति चल रहा था। 

129 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close