google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
दादरी

बहन ने सर्वोच्च पुरस्कार वापस कर दिया तो भाजपा नेत्री ने क्या दिया जवाब…कान सुन्न हो जाएंगे बातें सुनकर

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ब्रजकिशोर सिंह की रिपोर्ट

दादरी। हरियाणा से भाजपा नेत्री और फोगाट बहनों की दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने बहन विनेश फोगाट द्वारा अपना खेल पुरस्कार सरकार को लौटाने के मामले में कोई भी प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया। 

मीडिया के सवालों पर बबीता ने कहा कि डब्ल्यूएफआई को भंग करके कुश्ती संघ और पहलवानों के मामले में खेल मंत्रालय ने सही समय पर निर्णय लिया है। अपनी बहन विनेश को लेकर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया और कैमरे से बचते हुए सिर्फ इतना कहा कि वे समय आने पर जवाब देंगी। 

दरकअसल, कुश्ती संघ चुनाव में बृजभूषण सिंह के सहयोगी संजय सिंह ने अध्यक्ष का चुनाव जीता था। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान किया था। वहीं, खिलाड़ी बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री वापिस कर दिया था। 

इसके बाद खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ की नई कार्यकारिणी को रद्द कर दिया गया। इसी बीच बबीता की चचेरी बहन विनेश फोगाट ने मंगलवार देर शाम ट्वीट करते हुए ध्यानचंद खेल रत्न व अर्जुन अवार्ड वापिस करने की घोषणा की। विनेश ने स्पष्ट किया कि साक्षी व बजरंग ने जिन हालातों में फैसला लिया, उसी अनुरूप वे भी अपना निर्णय लेती हैं। ट्वीट में विनेश ने कहा कि यह निर्णय इसलिए लिया कि वे समाज में सम्मानपूर्ण रहना चाहती हैं। 

बबीता फोगाट ने दादरी में आयोजित एक कार्यक्रम में विनेश सहित अन्य पहलवानों के फैसले को लेकर बात की तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। सिर्फ इतना कहा कि खेल मंत्रालय का सही समय पर सही निर्णय आएगा और खिलाड़ियों को न्याय मिलेगा। 

96 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close