Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 9:48 pm

लेटेस्ट न्यूज़

कहीं झमाझम बारिश तो होगी यहाँ बर्फबारी, दिन में गर्मी का एहसास तो पढिए रात कैसी रहेगी उत्तराखण्ड की

47 पाठकों ने अब तक पढा

हिमांशु नौरियाल की रिपोर्ट

देहरादून: उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क होने के कारण तापमान भी सामान्य बना हुआ है, जिससे दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। 

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार हाल ही में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाकों के तापमान में कोई खास असर नहीं दिखाई दिया। बताया कि सामान्य तापमान में सिर्फ दो से चार डिग्री तक की ही कमी दिखाई दी। इसका एक मुख्य कारण नवंबर माह में अभी तक विंटर रेन का कम होना है। 17 नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। जिसके चलते तापमान सामान्य बना रहेगा।

ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में तापमान में कोई खास गिरावट नहीं दिखाई दी है। नवंबर में अब तक विंटर रेन सामान्य से कम ही दर्ज की गई है।

विशेषज्ञों के अनुसार तेजी से बदलती जलवायु परिस्थितियां पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित कर रही हैं। जिसके चलते ग्लेशियरों का तेजी से पिघलना, तापमान,बारिश के बदलते पैटर्न, जंगल की आग जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़