Explore

Search
Close this search box.

Search

31 March 2025 5:34 pm

किसान परिवारों में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

60 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा दीपावली की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पा रहे लाभार्थी किसान परिवारों में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने किसान मोर्चा पदाधिकारियो के साथ देवरिया विधानसभा के कोल्हुआ में लाभार्थी किसान परिवारों मे जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं का पोस्टर उनके घर के सामने लगाकर दीप प्रज्ववलित कर दीपावली की शुभकामनाएं दिया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार किसानों के कल्याण के लिये निरन्तर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, कृषक दुर्घटना कल्याण बीमा योजना, कुसुम सोलर योजना एवं कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक छूट देकर किसानों को समृद्ध और खुशहाल बनाया है, उत्तरप्रदेश सरकार ने दीपावली के अवसर पर रबी की फसलों के बीजों पर 50 प्रतिशत का अनुदान देकर उनकी खुशियों को दोगुना किया है, गन्ना मिलो में किसानों के बकाए का भुगतान भी सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर कराया है।

भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय कहा कि योगी सरकार किसानों के कल्याण के लिये निरन्तर प्रयासरत है।

मण्डल उपाध्यक्ष सुब्रत सिंह ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अरुण मिश्र, नित्यानंद पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, शम्भू शर्मा, मुन्ना प्रजापति, प्रमोद सिंह, दिग्विजय सिंह उपस्थित रहे।

Author:

हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं