Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 4:34 pm

लेटेस्ट न्यूज़

मंच पर ही रावण ने खाया गुटखा तो मची ऐसी रार  कि हो गई जगहंसाई….

55 पाठकों ने अब तक पढा

अंजनी कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट

बलिया: पूरे देश में दशहरा से पहले रामलीला शुरू हो जाती है। बलिया जिले के रसड़ा नगर पालिका जिसे छोटी काशी कहा जाता है। वहां नाथ बाबा स्थित परिसर में रामलीला चल रही थी। इस बीच रावण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया। इसमें रावण गुटखा खाते हुए दिखा। लोगों ने वायरल वीडियो को लेकर कई तरफ की बातें की। साथ ही लोगों इस रावण की तलाश करने लगे। बताया जा रहा है कि इस रावण का नाम गणेश पाडेंय है, जो कि रसड़ा थाना क्षेत्र का रसूलपुर निवासी है।

बताया यह भी जा रहा है कि गणेश पांडेय (गुटखा खाते हुए रावण) लगभग दस साल से राम लीला में रावण का रोल अदा कर रहे हैं। परंपरा के मुताबिक लगभग डेढ़ सौ वर्षों से चली आ रही बहुचर्चित एवं वर्ल्ड हेरिटेज की सूची में शामिल रसड़ा की गौरवपूर्ण श्रीराम लीला जो नाथ बाबा प्रांगण में होती आ रही है। हजारों की संख्या में यहां मेला, रामलीला को देखने लोग आते हैं। आधुनिक राम लीला के रावण की चर्चा हर तरफ हो रही है।

वायरल वीडियो का सच

इतिहासकार शिव कुमार सिंह कौशिकेय ने बताया कि बलिया 1 नवंबर 1879 में जिला बना तो जिले में तीन तहसील बलिया सदर, बांसडीह और रसड़ा था। रसड़ा एक ऐतिहासिक यानी छोटी लहुरी काशी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि पहले इस इलाके में गन्ने की खेती बहुत होती थी। इसी रसड़ा में रामलीला का मंचन हो रहा था। रसड़ा के रसूलपुर निवासी गणेश पाण्डेय ही रामलीला में रावण का रोल कर रहे थे। मंच पर गुटखा खाते हुए उनका वीडियो वायरल हो गया।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़