Explore

Search
Close this search box.

Search

7 April 2025 12:05 pm

भठवा तिवारी के लाल ने पीसीएस जे में फहराया परचम

86 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली लारी की रिपोर्ट 

देवरिया, भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के भठवा तिवारी निवासी स्वर्गीय दयाशंकर तिवारी के पौत्र कमलकांत तिवारी ने बुधवार को निकले यूपी पीसीएस जे के परीक्षा परिणाम में 28वां रैंक प्राप्त करके जनपद व गांव का नाम रोशन किया है।

कमल कांत तिवारी के पिता शैलेश तिवारी मुन्नू डाक विभाग लखनऊ में कार्यरत हैं। पहले ही प्रयास में कमलकांत ने यह सफलता हासिल की है। उनके इस उपलब्धि से गांव वासी उत्साहित हैं। कमलकांत की प्रारंभिक शिक्षा हाई स्कूल व इंटरमीडिएट लखनऊ पब्लिक स्कूल राजाजीपुरम से हुई है। जबकि लखनऊ विश्वविद्यालय से एल एल बी तो वही वाराणसी बी एच यू से एल एल एम की शिक्षा ग्रहण किए हैं। लखनऊ में प्रबुद्ध आईएएस कोचिंग सेंटर से तैयारी कर रहे थे। कमलकांत ने अपनी सफलता के लिए गुरुजन वृन्द सहित अपने माता पिता को श्रेय दिया है।

उनके इस सफलता पर शांभवी पीठाधीश्वर आनंद स्वरूप ,सांसद रविंद्र कुशवाहा, विधायक सभाकुवंर कुशवाहा, पूर्व विधायक डॉ आशुतोष उपाध्याय, पूर्व जिला जज अशोक कुमार सिंह कुशवाहा, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण सिंह कुशवाहा, राजकुमार शाही, अजय कुमार दुबे, डॉ अरविंद सहाय, डॉ पंकज उपाध्याय, सुलह अधिकारी चंद्रचूड़ तिवारी, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मार्कंडेय सिंह ,सुरेश तिवारी, सुरेन्द्र सिंह टुनटुन, आनंद पियूष उपाध्याय, शिक्षक नेता सिद्धेश्वर तिवारी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि टिंकू तिवारी, अधिवक्ता अचल कुमार तिवारी, कमलेश तिवारी चुन्नू, बार संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री राम तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."