Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 4:44 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जनपद में तीरंदाजी को बढ़ावा देने हेतु संभावनाओं पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री से चर्चा

45 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली लारी की रिपोर्ट 

देवरिया के तीरंदाजी संघ के महासचिव अभिषेक पाण्डेय “रुपक” ने आज खेल एवं युवा कल्याण मंत्री (उत्तर प्रदेश सरकार) गिरिश चंद्र यादव से भेंट कर देवरिया जनपद में तीरंदाजी को बढ़ावा देने हेतु संभावनाओं पर चर्चा किया। साथ ही उन्होंने माननीय मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार गिरिश चंद्र यादव से आग्रह किया कि जनपद में तीरंदाजी से जुड़े खिलाड़ियों के लिए खेल सुविधाएं बढ़ाई जाएं।

अभिषेक पाण्डेय ने बताया की जनपद में तीरंदाजी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने हेतु जिला तीरंदाज़ी संघ दृढ़ संकल्पित है। संघ के महासचिव श्री पाण्डेय ने कहा कि जिला तीरंदाजी संघ, युवा कल्याण और खेल मंत्रालय के साथ मिलकर तीरंदाजी के खेल से जुड़े खिलाड़ियों के लाभ के लिये एवं भविष्य में सर्वोच्चता और नैतिकता के उच्चतम स्तर को बनाए रखने के लिए काम करेगा।

उन्होंने कहा, तीरंदाजी वैज्ञानिक एवं एकाग्र चित्त होकर खेले जाने वाला खेल है। प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों का भरपूर सम्मान किया है। पारंपरिक खेल को सरकार विशेष रूप से प्रयासरत है और इससे जुड़े खिलाड़ियों के लिए कार्य कर रही है। श्री रूपक ने कहा कि मुलाकात के दौरान माननीय खेल मंत्री ने भविष्य में हर खिलाड़ी का मान सम्मान रखने तथा जनपद में इस खेल के प्रशिक्षण से जुड़ी सुविधाओं को बढ़ाने का आश्वासन भी दिया।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़