हरीश चंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
बिलासपुर छत्तीसगढ़। हरेली तिहार हरियाली का त्योहार है। यह त्योहार सावन अमावस्या के दिन मनाया जाता है। आषाढ़ महीना में किसान अपने कृषि कार्य का प्रारंभ करते है।
हरेली तिहार के आते आते खेतो में फसल हरा हो जाता है। इसके पश्चात किसान अपने यंत्रो की पूजा करते है। मुख्य रूप से यह त्योहार गाँव मे मनाया जाता है परंतु छत्तीसगढ़ के शहर भी इस त्यौहार से अछूता नही है। शहरों में भी हरेली त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है।
इसी कड़ी में हरेली त्यौहार के उपलक्ष्य में भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के द्वारा तोरवा अरपा पुल रोड में पौधा रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम समिति के सदस्यों के द्वारा कृषि यंत्रों का पूजन किया गया। तत्पश्चात अमरूद,बादाम,आम आदि वृक्षों का रोपण किया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष शंकर यादव, गंगेश्वर सिंह उइके ( सलाहकार), सुनील भोई उपाध्यक्ष चंदन यादव (निर्देशक फूल भौरा),सहदेव कैवर्त, नंदकिशोर यादव महसचिव , मुकेश केवट , सुरेश दास मानिकपुरी,शुभम यादव, गीता निर्मलकर,सदस्य,सदस्य शरद यादव, अमर राठौर ,तिलक केंवट, गोपाल यादव,ssy कामेडी संजू ,तिलक रामचरण रजक,केवट देवा भोई,मनीष पटेल, जतिन विश्वकर्मा,आदि उपस्थित थे।

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."