Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 5:26 pm

लेटेस्ट न्यूज़

राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने 50 बेड के नए अस्पताल का लोकार्पण किया

55 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। सलेमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उत्तर प्रदेश की राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने 50 बेड के नए अस्पताल का मन्त्रोच्चारण के साथ भूमिपूजन एवम लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को अस्पताल की सौगात दी।

इसके अतिरिक्त सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 10 बेड का आईसीयू एवम बीपीएचयू बनाया जाएगा।

राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि सलेमपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिस भी संसाधन की जरूरत पड़ेगी स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध करवाएगा। सभी सुविधा लोगों को मिलेगी। प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है।

यह अस्पताल इस क्षेत्र के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। यहाँ कम खर्च में लोगों को प्राथमिक और आकस्मिक इलाज मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा सेवा देने के लिए संकल्पित है। सीएमओ डॉ0 राजेश झा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

उक्त अवसर पर कन्हैया लाल जायसवाल, अभिषेक जायसवाल,अमरेश सिंह बबलू, अजय दूबे वत्स, बीके शुक्ला, बृजेश धर दूबे, पुनीत शाही, मुरली मिश्र, सन्दीप श्रीवास्तव, अवधेश यादव,अशोक तिवारी, दीपक श्रीवास्तव, राजीव मिश्र, रामेश्वर सिंह, विनय तिवारी, नागेन्द्र गुप्ता, मोहित मद्देशिया, श्रीराम यादव, बचनदेव गोंड़, इन्द्रजित मौर्य, जयप्रकाश शाह, अमरदत्त यादव, सोनू यादव आदि मौजूद रहे।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़