Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 2:16 am

लेटेस्ट न्यूज़

चलती आटो रिक्शा में प्रेमिका का रेत डाला गला और फिर खुद को मारने की कोशिश में हो गया खेला…खौफनाक अपराध की डरावनी कहानी 

51 पाठकों ने अब तक पढा

टिक्कू आपचे की रिपोर्ट 

मुंबई (महाराष्ट्र): महाराष्‍ट्र के मुंबई (Mumbai) के साकीनाका (Saki Naka) इलाके के खैरानी रोड से एक बेहद ही चौंकाने और हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक लड़के ने चलती ऑटो रिक्शा के अंदर अपनी गर्लफ्रेंड की गला रेत कर हत्या कर दी‌। घटना सोमवार (19 जून) की बताई गई है। मृतका की पहचान पंचशीला अशोक जामदार (30) के रूप में की गई है।

बताया जाता है क‍ि आरोपी ने हत्या को अंजाम देने के बाद उसी धारदार हथियार से खुद को भी घायल कर लिया था। पुल‍िस ने आरोपी शख्‍स दीपक बोरसे को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है। घटना उस वक्‍त हुई जब दोनों ऑटोर‍िक्‍शा से कहीं जा रहे थे और सफर के दौरान बीच में क‍िसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताब‍िक मृतक पंचशीला अशोक जामदार मुंबई के संघर्ष नगर चांदीवाली की रहने वाली थी। जब ऑटो यात्रा के दौरान उसके और आरोपी के बीच झगड़ा हुआ था तो उसने उस पर बेहद ही क्रूरतापूर्वक हमला कर द‍िया। आरोपी की पहचान दीपक बोरसे के रूप में हुई है।

मुंबई पुलिस के मुताब‍िक घायल लड़की की स्थिति तेजी से बिगड़ गई क्योंकि आरोपी ने रिक्शे के अंदर कथित तौर पर गला धारदार हथियार से काट दिया था और मौके से फरार हो गया। हालांक‍ि साकीनाका पुलिस ने उसको जल्‍द ही पकड़ ल‍िया था। सुसाइड के असफल प्रयास में आरोपी को भी मामूली चोटें आई हैं। पुल‍िस ने आरोपी को ग‍िरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा कि लड़का और लड़की लिव इन रिलेशन में थे।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़