ठाकुर धर्म सिंह ब्रजवासी की रिपोर्ट
मथुरा: मथुरा के थाना फरह क्षेत्र से पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी ही सौतेली बेटी के साथ बलात्कार ( father rapes step daughter) की घटना को अंजाम दिया। हैरानी की बात ये भी है कि आरोपी इससे पहले अपनी बड़ी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म मामले में दो महीने पहले ही जेल से छूटकर आया है।
दो माह पहले ही आरोपी जेल से छूटकर आया था
मथुरा में एक व्यक्ति ने अपनी सौतेली बेटी का बलात्कार कर पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता ने थाना फरह क्षेत्र के हिंदुस्तान कॉलेज के निकट गोवर्धन नाले की पटरी पर ले जाकर अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। मामले में पत्नी ने आरोपी पति के खिलाफ फरह थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
आप नया फोन लेने जा रहे हैं? तो रुकिए अपने देश में बने बेहतरीन और कम कीमत पर खरीदने के लिए क्लिक करें
रिफाइनरी थाने के एक गांव में रहने वाले महेंद्र ने दो शादियां की हैं। दूसरी महिला अपने साथ चार पुत्रियां लेकर आई थी। आरोपी महेंद्र ने पिछले वर्ष अपनी बड़ी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। आरोपी 15 अप्रैल को जेल से बाहर आया था। बुधवार को वह छोटी पुत्री का आधार कार्ड बनवाने के बहाने मोटरसाइकिल पर बैठाकर साथ ले गया। गोवर्धन ड्रेन की झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां बुधवार रात को रिफायनरी थाने पहुंची और घटना के बारे में बताया। मामला फरह थाने का होने पर महिला और पीड़िता को वहां भेज दिया गया। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."