Explore

Search
Close this search box.

Search

2 April 2025 4:15 pm

वर्दी पर फिर दाग ; इस महिला के साथ पुलिस कांस्टेबल ने जो किया वो विभाग ही नहीं समाज पर भी कालिख पोतने जैसा है

74 पाठकों ने अब तक पढा

कमलेश कुमार चौधरी की रिपोर्ट 

पीलीभीत। शादी का झांसा देकर एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस के मुताबिक, सहारनपुर जिले की रहने वाली महिला ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि आरोपी कांस्टेबल ने एक-दूसरे के संपर्क में आने के बाद उससे शादी करने का वादा किया था।

उसने आरोप लगाया कि आरोपी उसे अलग-अलग होटलों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा जिसके बाद वह दो बार गर्भवती हो गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि करीब छह महीने पहले उसने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी थी।

हालांकि, आरोपी कांस्टेबल ने इस साल 25 जनवरी को पुलिस को अपनी शादी के संबंध में एक हलफनामा देने को कहा। इसके बाद वह उसे अपने बड़े भाई के घर शामली ले गया।

उन्होंने कहा कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी व्यक्ति और उसके भाई दोनों ने वहां बंदूक की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."