Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 5:07 am

लेटेस्ट न्यूज़

यूपी का ठग ; वो खुद को रॉ का बड़ा अधिकारी बताकर महिलाओं को अपनी ठगी का शिकार बनाता है 

55 पाठकों ने अब तक पढा

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश का एक शातिर ठग जो काफी दिनों से लड़कियों को अपने झूठे प्रेम जाल में फंसाकर ठग रहा था। वो अलग-अलग तरह से लड़कियों से जानपहचान करता और फिर उनसे दोस्ती कर लेता। कभी मैट्रिमोनियल साइट के जरिए तो कभी दूसरी सोशल साइट्स से। वो खुद को गुप्तचर एजेंसी रॉ का बड़ा अधिकारी बताता और फिर उन्हें शादी के लिए प्रपोज करता। एक के बाद एक वो कई लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनसे पैसे लूट रहा था, लेकिन कुछ दिन पहले आखिरकार इस ठग के खिलाफ एक शिकायत दर्ज हुई।

रॉ ऑफिसर बताकर महिलाओं को ठगने वाला

उत्तर प्रदेश के मैनपुर की रहने वाली एक लड़की ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। लड़की मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थी। उसने बताया कि मैटरीमोनियल साइट के जरिए वो एक शख्स के कॉन्टेक्ट में आई। उस शख्स ने खुद को रॉ का बड़ा अधिकारी बताया और दोनों की बात शादी तक पहुंची। इसके बाद दोनों के बीच बातें होने लगीं। इसी दौरान उस शख्स ने महिला से किसी जरूरी काम के बहाने पांच लाख रुपये मांगे। महिला ने वो पैसे ट्रांस्फर कर दिए, लेकिन उसके बाद उसका कोई पता नहीं है।

सोमवार के दिन पुलिस ने किया ठग को गिरफ्तार

पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। इस ठग को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया और आखिरकार सोमवार के दिन ये उस जाल में फंस गया। कनाल सिंहपुर इलाके के पास से इसे गिरफ्तार किया गया। ये अपनी कार में था और पुलिस को देखकर बचने की कोशिश कर रहा था। पुलिस से इसे धर दबोचा। इसके पास से रॉ का एक फर्जी आईकार्ड, सोने की चेन और कुछ कैश बरामद हुआ है।

पांच लड़कियों को ठग चुका है ये फर्जी रॉ अधिकारी

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अब तक इस तरह से 5 लड़कियों को अपना निशाना बनाया है। उसने बताया कि बिहार के छपरा का रहने वाला है। वो पहले आईटीबीपी में नौकरी करता था, लेकिन बाद में उसे नौकरी से निकाल दिया गया। इसके बाद ही उसने ठगी का ये काला कारोबार शुरू किया।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़