Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 11:52 am

लेटेस्ट न्यूज़

भाजपा चुनाव कार्यालय का विधायक अजय सिंह ने किया उद्घाटन

53 पाठकों ने अब तक पढा

आर के मिश्रा की रिपोर्ट

गोण्डा। नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत नगर पंचायत चुनाव का प्रचार प्रसार बड़े ही तेजी के साथ किया जा रहा है। इसी क्रम में परसपुर बालपुर मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी वासुदेव सिंह के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन बतौर मुख्यातिथि क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह के करकमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष दीपक सिंह ने किया।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु भाजपा प्रत्याशी वासुदेव सिंह के समर्थन में भारी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने समस्त नगरवासियों व क्षेत्रीयजनों से भाजपा प्रत्याशी वासुदेव सिंह के पक्ष में मतदान कर भारी बहुमत से विजयश्री दिलाने की अपील किया। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी की जीत होने पर जोभी नगर पंचायत में काम अधूरे रह गए है उन्हें पूरा कराया जाएगा। सड़क बिजली पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

उक्त उद्घाटन समारोह में कुँवर विजय बहादुर सिंह उर्फ बच्चा साहब,प्रशान्त सिंह सोमू,रणधीर सिंह डब्लू ग्राम प्रधान आटा, देवेन्द्र सिंह, सूरज सिंह अकोहरी, रोहित सिंह, दीपक सिंह, उदयभान सिंह लल्लन, दीनानाथ गुप्ता, अंशू शुक्ला, राममनोहर तिवारी, पंकज शुक्ला, कैलाश सिंह डॉ0 बच्चाराम तिवारी, विश्वनाथ सिंह, धनलाल विद्यार्थी, जगदीश शुक्ला, विनोद पाण्डेय काका समेत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ,पदाधिकारी एवं तमाम नगरवासी उपस्थित रहे।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़