Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 12:10 pm

लेटेस्ट न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी ने वासुदेव सिंह को परसपुर नगरपंचायत से अध्यक्ष पद का उम्मीदवार

50 पाठकों ने अब तक पढा

आर के मिश्रा की रिपोर्ट

गोण्डा। जनपद गोण्डा अन्तर्गत नगर पँचायत परसपुर से भारतीय जनता पार्टी ने वसुदेव सिंह को प्रत्याशी बनाया है। जिससे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी समेत नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी। बहुत ही पुराने भाजपा के कर्मठ व सक्रिय कार्यकर्ता तथा अपने सरल व्यक्तित्व की छाप छोड़ने वाले तथा निवर्तमान नगर अध्यक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले वासुदेव सिंह को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा परसपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किये जाने पर नगर वासियो में हर्ष व्याप्त है।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशी की नाम की घोषणा करते ही कार्यकर्ता व पदाधिकारी सक्रिय हो गये और चुनाव के प्रचार प्रसार में जुट गए वहीं भाजपा प्रत्याशी वासुदेव सिंह ने कहा कि उनका मुख्य मुद्दा नगर में विकास का है।विगत पंचवर्षीय कार्यकाल में जो भी कार्य शेष अथवा अधूरे रह गये है उन्हें परिपूर्ण करना ही हमारी प्राथमिकता होगी।

इसी क्रम में क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के सरल स्वभाव वाले प्रत्याशी वासुदेव सिंह के समर्थन में मतदान करने की नगरवासियों से अपील किया है। जनपद गोण्डा अन्तर्गत सात नगर पँचायत क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने किनको उम्मीदवार बनाया है।

नगर पँचायत कटरा बाजार से अर्जुन प्रसाद तिवारी, परसपुर से वासुदेव सिंह, बेलसर श्रीमती विद्या, तरबगंज से कमलेश कुमार पाण्डेय, खरगूपुर से ममता रस्तोगी, मनकापुर से दुर्गेश कुमार सोनी तथा धानेपुर से श्रीमती उमा देवी के नाम की घोषण की है।

वहीं जनपद की तीन नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की सूची निम्नवत है। गोण्डा से श्रीमती लक्ष्मी राय चंदानी पत्नी राजेश राय चंदानी, कर्नेलगंज से श्रीमती रामलली पत्नी रामजी लाल मोदनवाल एवं नवाबगंज से जनार्दन सिंह पुत्र जगदेव सिंह को भाजपा पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़