Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 2:44 pm

लेटेस्ट न्यूज़

पुरानी रंजिश को लेकर मारी गोली, अधेड़ व्यक्ति घायल

48 पाठकों ने अब तक पढा

आर के मिश्रा की रिपोर्ट

गोण्डा।। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक अधड़े को गोली मार कर घायल कर दिया गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हरखापुर निवासी 45 वर्षीय चन्द्रकांत दुबे पुत्र अनुरुद्ध दुबे को पुरानी रंजिश को लेकर गोली मार कर घायल कर दिया गया।घायल अवस्था मे चन्द्रकांत दुबे ने बताया कि उसका भाई चन्द्रमोहन बानधनुहिया में अपने ट्रैक्टर से भूसा बना रहा था।मंगलवार की देर रात्रि करीब 11बजे के आस पास अपने भाई को डीजल देने गया था। डीजल देकर वापस घर लौट रहा था।बाइक से तुलसीदास के खेत के पास लौवा टेपरा गाँव पहुँचा तभी कुछ लोगो ने घेर कर गोली मार दिया। घटना की जानकारी डायल 112 को दी गयी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था मे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

इस बारे में पीड़ित चन्द्र मोहन ने आठ नामजद के खिलाफ में तहरीर दिया है। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच करा कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़