इरफान अली लारी की रिपोर्ट
देवरिया। तहसील क्षेत्र के भिंगारी बाजार में भारतीय जनता पार्टी घाटी मंडल के मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष अनिल शाही की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक सभाकुवंर कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने जनकल्याणकारी कार्यों की बदौलत आज सर्व समाज की पार्टी बन गई है। विश्व मंच पर भारत की पहचान एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में बनी है।
कार्यसमिति को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री प्रमोद शाही ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम के पराकाष्ठा के बदौलत केंद्र में एवं विभिन्न राज्यों में भारतीय जनता पार्टी सरकार चला रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य राजकुमार शाही ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा लाया गया वर्ष 2023-24 का आम बजट सर्व समावेशी एवं जनकल्याणकारी है। इस बजट की खूबियों को आमजन को बताने की आवश्यकता है। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज अपराध मुक्त हुआ है। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री अजय पांडे ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से डॉ पवन कुमार राय, प्रेम नारायण गुप्ता, इंदु भूषण कुशवाहा, पशुपति प्रताप पाल, अवधेश पांडेय, संजय सिंह, सुरेंद्र सिंह टुनटुन, संजय गुप्ता, अनिल दुबे, प्रमोद तिवारी, राघवेंद्र सिंह, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."