Explore

Search
Close this search box.

Search

12 February 2025 2:56 am

लेटेस्ट न्यूज़

‘मानव अधिकार सहायता संघ’ ने मनाया संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती

43 पाठकों ने अब तक पढा

राकेश तिवारी की रिपोर्ट 

सलेमपुर- देवरिया। मानवाधिकार सहायता संघ ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रभारी व जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार योगी ने किया। 

योगी ने कहां कि संत गुरु रविदास उन महानपुरुषो में से एक थे जिन्होंने समाज में धार्मिक और समाजीक बुराईयो का खात्मा किया था। उन्होंने अपने गीतों और दोहे की गूंज पूरे देश में फैलाई। रविदास एक महान गुरु थे। रविदास ने जनता को जाति धर्म को लेकर भेदभाव ना करने की सीख दी है। रविदास जी 14 बी शताब्दी में जन्मे एक भगवान का दूसरा रूप थे। उन्हें भगवान पर गहरी आस्था थी जिनके कारण भगवान का सच्चा भक्त व भगवान रूपी माना जाता है।

रविदास जयंती पूरे भारतवर्ष में माघ शुक्ल पूर्णिमा को मनाई जाती है जो पूरा भारत धूमधाम और खुशियों के साथ मनाता है। यह जयंती खासकर गुरु संत रविदास जी को याद करने के लिए मनाई जाती है।

कार्यक्रम का संचालन  जिले के महामंत्री मोहन यादव ने किया और कहा कि यह एक बहुत ही महान संत थे। बहुत ही बड़े भक्त थे।

विकलांग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि मानव अधिकार सहायता संघ अन्याय अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का कार्य करता है।

उक्त अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सरफराज अहमद जी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया जिला प्रचारिका सरोज मद्धेशिया को महिला युवा प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया उक्त अवसर पर नीतू देवी राम रती देवी दुर्गावती देवी धर्मावती देवी दमयंती देवी खुशबू देवी जिले के महामंत्री आरती देवी रंजीत गुप्ता जिला मंत्री राजन गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष सोनी देवी भूटेली सहनी उप संगठन मंत्री दामोदर कुशवाहा राम इकबाल कुशवाहा अशर्फी देवी सुशील कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़