Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 10:14 am

लेटेस्ट न्यूज़

झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया

48 पाठकों ने अब तक पढा

संवाददाता- विवेक चौबे

रांची : झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा उरांव के निर्देश पर रविवार को केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक का आयोजन प्रेस क्लब करम टोली चौक के समीप किया गया। जहां उक्त बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से झारखण्ड अगेंस्ट करप्शन के कई सदस्यों ने भाग लिया। वहीं झारखण्ड करप्शन के केंद्रीय संगठन मंत्री निपु सिंह ने उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु सदस्यता अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध हम सभी एक जुट होकर लड़ाई लड़ेंगे। 

झारखण्ड करप्शन के गढ़वा जिलाध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि हम सभी राज्य ही नहीं बल्कि पूरे भारत देश में हो रहे भ्रष्टाचार के विरुद्ध आखिरी समय तक लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मधु कोड़ा जैसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री को जेल व सजा करवाने में हमारी संस्था ने अहम भूमिका निभाई है। हम सभी मिलकर ही व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त कर सकते हैं।

बैठक में संस्था के केंद्रीय संयोजक चितरंजन कुमार, केंद्रीय महासचिव उषा खलखो, सूबेदार प्रसाद, आशीष कुमार सिन्हा, बैजनाथ प्रसाद, नवीन कुमार, रामनाथ राय, समाजसेवी अमरेश प्रसाद यादव सहित झारखंड अगेंस्ट करप्शन के सभी पदाधिकारी व सदस्य गण मौजूद थे।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़