संवाददाता- विवेक चौबे
गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत बढ़की चटनिया के ग्रामीणों द्वारा बेल निमंत्रण देकर सभी देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया। वहीं से दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर नवयुवक कमिटी के तत्वधान में रविवार को पूजा समिति के अध्यक्ष चन्द्रमा यादव के नेतृत्व में विराट कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का संचालन उप प्रमुख नारायण यादव कर रहे थे।
बता दें कि दुर्गा पूजा पंडाल से श्रद्धालुओं ने 5 किमी पैदल यात्रा तय कर उत्क्रमित मध्य विद्यालय चटनिया के समीप डैम में पहुंचे। इस दौरान गाजे-बाजे व डीजे की मधुर भक्ति गीतों की धुन पर झूमते हुए कलश धारियों ने अपने-अपने हाथों में कलश लेकर उक्त डैम पहुंचे। जहां विद्वान पंडित नंदू मिश्रा के द्वारा वैदिक मंत्रोचारण कर 111 कलश धारियों की कलश में जल भरवाया। इसके बाद सभी कलश धारियों ने अपनी-अपनी कलश में अभिमंत्रित जल भर कर पूजा पंडाल में स्थापित किया।
मुख्य यजमान के रूप में सुनर यादव व उनकी पत्नी बिंदा देवी थे। इस कलश यात्रा में पूजा समिति के कोषाध्यक्ष जानकी रजवार, उपाध्यक्ष अवधेश यादव, उप कोषाध्यक्ष रघुबर यादव, सदस्य- सत्येंद्र रजवार, कृष्णा यादव, सुनील रजवार, विनोद यादव, विकास यादव, कलेंद्र यादव, मिंटू यादव, द्वारिका रजवार, मुंद्रिका रजवार, श्रीकांत राम सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।
वहीं पिपरडीह गांव के ग्रामीणों ने भी उत्सुकता पूर्वक पूजा समिति के सचिव सुरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में नवयुवक शिव शक्ति क्लब के तत्वधान में विराट कलश यात्रा निकाली। पैदल यात्रा तय कर गाजे-बाजे के साथ चटनिया डैम पहुंचकर सभी श्रद्धालुओं ने अपनी-अपनी कलश में अभिमंत्रित जल भरा।
ओमप्रकाश शास्त्री द्वारा विधिवत मंत्रोचारण कर सभी श्रद्धालुओं की कलशों में जल भरवाया गया। इसके बाद पिपरडीह गांव स्थित शिव मंदिर के पास पूजा मंडप में कलश स्थापित की गई। जयघोष से सम्पूर्ण वातावरण गूँजमान हो रहा था। कुल 51 कलशधारियों ने कलश यात्रा में भाग लिया।
इस कलश यात्रा में पूजा समिति के अध्यक्ष शम्भू पांडेय, कोषाध्यक्ष आशुतोष पांडेय व अमित पांडेय, छोटू पांडेय, अभिमन्यु, बिट्टू पांडेय, प्रिंस पांडेय, पंकज पांडेय, अवधेश रजवार सहित कई अन्य सदस्य व ग्रामीण शामिल थे।
![samachar](https://secure.gravatar.com/avatar/e86115157ed39a0c079749c49b91c991?s=96&r=g&d=https://samachardarpan24.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)
Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."