संवाददाता- विवेक चौबे
गढ़वा : राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह यादव का जिले के कांडी प्रखण्ड में रविवार को शुबह के 11 बजे आगमन होगा। इस विषय की जानकारी युवा राजद के जिलाध्यक्ष विनीत कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल के कांडी प्रखण्ड अध्यक्ष इमामुद्दीन खान द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष के आगमन पर स्वागत हेतु जोर-शोर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष को कांडी में राजद के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा प्रखण्ड क्षेत्र का भ्रमण किया जाएगा व क्षेत्रवासियों की समस्याओं से वे रु-ब-रु होंगे।
मौके पर गोपाल पांडेय, यशवंत यादव, फिरोज रजक, सेवक मेहता, बसन्त चौधरी, अख्तर रजक, कलामुद्दीन अंसारी, सेराज अंसारी, रेयाज अंसारी, गुलबास रजक, असगर रजक, आबिद हुसैन, इरशाद हवारी, गुलाम जिलानी खान, सोनू बैठा, संजू चन्द्रवंशी, बिस्मिल खान, अरशाद हवारी सहित राजद के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."