Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 10:12 am

लेटेस्ट न्यूज़

देश को हंसा हंसा कर लोटपोट करके जीत लिया 25 लाख रुपए “दिल्ली के दिलवाले” ने ; पढ़िए रोचक समाचार 

47 पाठकों ने अब तक पढा

सीमा किरण की रिपोर्ट 

यूं ही नहीं दिल्ली के लोग देश-दुनिया में दिलवाले बोले जाते हैं। दिल्ली के ‘दिलवाले’ रजत सूद (Rajat Sood) ने हंसाने के हूनर में देश के कई प्रतिभाशाली कॉमेडियन को पछाड़ते हुए बाजी मार ली।

दिल्ली के रहने वाले रजत सूद (Rajat Sood) ने एक निजी टेलीविजन शो इंडियाज लाफ्टर चैंपियन (India’s Laughter Champion) के पहले सीजन का ग्रैंड फिनाले जीत लिया है। शनिवार रात हुए इस महामुकाबले में कॉमेडियन रजत सूद (Comedian Rajat Sood) ने अपने प्रतिद्वंद्वियों का पछाड़ते हुए खिताब जीता। आइये जानते हैं कौन हैं रजत सूद, जो हंसा हंसाकर करते देते हैं लोगों को लोटपोट।

18 नवंबर, 1996 को दिल्ली में जन्में रजत सूद बेहद सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी पढ़ाई साधारण स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की। हंसने-हंसाने की दुनिया में कब प्रवेश कर गए, उन्हें इसका अहसास कॉलेज और स्कूल के दिनों में हुआ।

इंजीनियरिंग करने के बाद करने लगे कविता

रजत सूद स्कूल के दिनों से ही कविताएं लिखते थे फिर मौका मिलने पर दोस्तों का सुनाते थे। फिर कॉलेज यानी दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पढ़ाने के दौरान मंच पर ही कविताएं सुनाने के मौके मिले। यहां से रजत का आत्मविश्वास बढ़ा तो कविताएं लिखने का अंदाज भी बदल गया।

माता पिता दोनों सरकारी सेवा में

रजत सूद के पिता प्रदीप सूद बतौर सामान्य कर्मचारी दिल्ली दूरदर्शन में काम करते थे वह फिलहाल रिटायर हैं। वहीं, उनकी मां मधु सूद दिल्ली के बिजली विभाग में काम करती हैं। रजत की बहनें भी हैं, जिनमें एक टीचर तो दूसरी कॉलेज में हैं।  

यहां पर बता दें कि रजत सूद ने इंडियाज लाफ्टर चैंपियन (India’s Laughter Champion) का पहले सीजन जीता है। दिल्ली बेस्ड कॉमेडियन रजत सूद (Rajat Sood) इस सीजन के विजेता बने हैं। ट्रॉफी के साथ-साथ प्राइज मनी के रूप में उन्हें 25 लाख रुपये भी मिले हैं।

यह भी जानें

  • रजत सूद को पॉमेडी किंग भी कहा जाता है।
  • रजत कॉमेडी और पोएट्री को साथ मिलाकर दर्शकों का मनोरंजन करते हैं।
  • रजत अपने पॉमेटी से लोगों को हंसाते हैं और लोगों के दिलों पर छा जाते हैं।
  • रजत सूद कॉमेडियन होने के साथ-साथ लेखक और गीतकार भी हैं।
  • रजत ने 2021 में दूरदर्शन के कॉमेडी शो ‘सौ करोड़ का कवि’ में पार्टिसिपेट किया और फाइनल तक पहुंचे, पर खिताब से दूर रहे।
samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़