Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 11:06 pm

लेटेस्ट न्यूज़

केंद्रीय विद्यालय 39 वी वाहिनी ने एसएसबी के सहयोग से हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया

47 पाठकों ने अब तक पढा

अनुराग दीक्षित की रिपोर्ट 

लखीमपुरी। केंद्रीय विद्यालय 39 वी वाहिनी गदनिया ने एसएसबी 39 वी वाहिनी के सहयोग से हर घर तिरंगा के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।इस मौके पर केंद्रीय विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तु किये गए।

एसएसबी 39 वाहिनी गदनिया मुख्यालय स्थित केंद्रीय विद्यालय व सशस्त्र बल 39 वी वाहिनी के हर घर तिरंगा कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा देश भक्ति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।सशस्त्र सीमा बल द्वारा छात्र छात्राओं को इंसास 5.56mm रायफल के साथ ही सेना के सभी हथियारों को दिखाकर उनके बारे में जानकारी दी गयी।

केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य पूनम सिंह द्वारा सम्मानित अतिथियों का स्वागत उपरांत तिरंगे के इतिहास व उसके महत्वत्ता के बारे में बताया गया।कमाडेंट 39 वी वाहिनी पराग सरकार द्वारा बच्चों को राष्ट्र के आजादी से पूर्व से आज तक की यात्रा के बारे में बताते हुए धवज के बारे में जागरूकता व हर घर तिरंगा कार्यक्रम के आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए सभी छात्रों को अपने घरों पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया गया।एसएसबी 39 वी वाहिनी द्वारा सभी छात्रों को तिरंगे वितरित किये गए।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़