Explore

Search
Close this search box.

Search

2 April 2025 1:49 pm

गीता वर्मा बनी बलिया किसान मोर्चा की जिला मंत्री

75 पाठकों ने अब तक पढा

ओम प्रकाश पाण्डेय की रिपोर्ट

बलिया।  भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार स्थानीय कस्बा निवासी गीता वर्मा को किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय ने जिला मंत्री पद पर मनोनीत किया है। यह खबर प्राप्त होते ही पार्टी की महिला सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

इस मौके पर गीता वर्मा ने कहा कि वह अपने नए दायित्व का पूरे मनोयोग से कर्तव्य पूर्ण ढंग से निर्वहन करेंगी। इस अवसर पर अर्पिता, रितु, प्रियंका दुबे, प्रियंका देवी, पार्वती देवी, संगीता गिरी आदि मौजूद रहीं।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."