Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 5:16 pm

लेटेस्ट न्यूज़

पीएम ने आदिवासी महिला को सम्मान देकर बढ़ाया मान, देश भर में जश्न मना रहे आदिवासी : संध्या पांडेय

46 पाठकों ने अब तक पढा

ओम प्रकाश पाण्डेय की रिपोर्ट 

बलिया।  देश के राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कुल वोट का 60 प्रतिशत से अधिक मत हासिल करके जीत हासिल की है। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया है।

भारत की निर्वाचित राष्ट्रपति 25 जुलाई 2022 को शपथ लेंगी और उनकी जीत पर भाजपा नेत्री व प्रबंधक विनायक समाजिक महिला सेवा संस्थान के संध्या पांडेय ने जीत की हार्दिक बधाई दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि महिलाओं की सशक्तिकरण की दिशा मे एक और ऐतिहासिक कदम बढ़े है उनके विजय से पूरे देश की महिलाएं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। यह हमारी लोकतंत्र की एक अच्छी उपलब्धि हुई है। इसके लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व भारतीय जनता पार्टी को कोटि कोटि बधाई! क्योंकि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमें सारे वर्ग के लोगों को सम्मान दिया जाता है जो उन्होंने 75 साल में किसी पार्टी ने नहीं कर कर दिखाया था उसे भारतीय जनता पार्टी ने कर कर दिखा दिया साथ उन्होंने एक आदिवासी महिला को ऊंचा सम्मान देकर देश का इतिहास रच दिया।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़