शंकर यादव की रिपोर्ट
रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक तथा रायगढ़ नगर निगम के महापौर जानकी काटजू की गरिमामयी उपस्थिति में झरिया यादव महिला समाज रायगढ़ ने पौधा तुहार दुवार योजनांतर्गत अमलीभावना क्षेत्र रायगढ़ में वृक्षारोपण किया गया।
विधायक महोदय तथा महापौर महोदया ने झरिया यादव महिला समाज को बधाई दी और वृक्षा रोपण के कार्य के लिये झेरिया यादव महिला समाज का उत्साह वर्धन कर उनके साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि झेरिया यादव महिला समाज रायगढ़ ऐसे ही अच्छे कार्य करते रहें और पर्यावरण संरक्षण के कार्य में अपना योगदान देते रहें, ऐसी हमारी शुभकामनाएं हैं। हमारा सहयोग सैदेव झेरिया यादव महिला समाज रायगढ़ के साथ बना रहेगा।
यादव समाज के सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती यशोदा यादव एवं श्रीमान मुनुराम यादव जी ने झेरिया यादव समाज द्वारा रायगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है तथा उसके साथ ही अन्य रचनात्मक कार्य किये जा रहे हैं उसकी जानकारी दी ।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता बहनें- श्रीमती सरस्वती यादव(अध्यक्ष),श्रीमती संध्या यादव (सचिव), कार्यकरिणी सदस्य गण- श्रीमती सीता यादव, रामबाई यादव, अहिल्या यादव ,शकुंतला यादव , सरिता यादव, शारदा यादव, प्रेमशीला यादव, सावित्री यादव, लीला यादव, नैना यादव, द्रौपदी यादव, सहौदरा यादव, रत्ना यादव, पदमा यादव ,ताराबाई यादव, ज्योती यादव, दीपिका यादव, रूपा यादव,घसनीन यादव,ज्योती यादव तथा समस्त कार्यकर्ता गण की भव्य उपस्थिति रही।
विधायक तथा महापौर का झेरिया यादव महिला समाज रायगढ़ ने हृदय से आभार व्यक्त किया तथा समस्त सम्मानीय सहयोगियों का भी उनके सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
गायत्री मिशन रायगढ़ के प्रमुख बंशीधर पटेल, वार्ड के पार्षद राघवन सिंह ठाकुर ,पार्षद प्रतिनिधि विमल यादव तथा वार्ड के समस्त प्रबुद्धगण बुजुर्ग, माताओं एवं बहनों के द्वारा वृक्षारोपण के कार्य में सहयोग किया गया।

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."