Explore

Search
Close this search box.

Search

2 April 2025 1:09 am

एक ही बैरक में सिद्धू ठोक रहे ताली और दलेर गाएंगे तुनक तुनक तूं…तारा….रा…

58 पाठकों ने अब तक पढा

राकेश सूद की रिपोर्ट 

पटियाला। केंद्रीय जेल एक बार फिर सुर्खियों में है। कारण, यह एक के बाद एक कई दिग्गजों का नया ठिकाना बन गई है। अकाली दल नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया और पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पटियाला जेल में पहले से बंद थे। अब उनका साथ देने कबूतरबाजी मामले में गिरफ्तार पंजाबी गायक दलेर मेहंदी भी पहुंच गए हैं। उन्हें वीरवार शाम जेल भेजा गया। यहां दलेर मेहंदी को नवजोत सिंह सिद्धू वाली बैरक में बंद किया गया है।

बीती शाम दलेर मेहंदी को केंद्रीय जेल में लाने के बाद जहां जेल स्टाफ की तरफ से सारी कार्रवाई करने के बाद बैरक नंबर जारी किया गया। रात के समय दलेर मेहंदी ने जेल नियमों के अनुसार ही खाना खाया। नियमों अनुसार दलेर मेहंदी के साथ मुलाकात सिर्फ मंगलवार को ही हो सकेगी जबकि उनके वकील किसी भी दिन मिल सकेंगे। शुक्रवार शाम तक दलेर मेहंदी को कोई काम नहीं दिया गया है। सूत्रों के अनुसार दलेर मेहंदी को जेल में बैरक नंबर 10 में रखा गया है, जहां पूर्व क्रिकेटर व पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू भी बंद हैं। इस बैरक में इन दोनों के अलावा पांच अन्य कैदी भी हैं।

पहले दिन निराश नजर आए दलेर मेहंदी

दलेर मेहंदी जेल में पहले दिन निराश नजर आए तो रात में भी बेचैन रहे। नवजोत सिद्धू और दलेर मेहंदी की पुरानी दोस्ती रही है और कुछ टीवी टीवी शो के अलावा अन्य कई आयोजनों में भी इकट्ठे होते रहे हैं। बीती शाम दोनों ने बैरक में बातें करके समय बिताया।

कई दिग्गज इसी जेल में बंद रहे

केंद्रीय जेल पटियाला में मौजूदा समय में तीन चर्चित शख्सियतें दलेर मेहंदी, नवजोत सिंह सिद्धू और बिक्रम सिंह मजीठिया बंद हैं। इनके अलावा कांग्रेस नेता और मौजूदा विधायक सुखपाल सिंह खैहरा, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार भरतइंदर सिंह चहल भी इस जेल में बंद रहे हैं।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."