Explore

Search
Close this search box.

Search

24 February 2025 2:31 am

लेटेस्ट न्यूज़

परंपरागत तरीके से शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया ईदुल अजहा; एक दूसरे को दी बधाई

52 पाठकों ने अब तक पढा

संवाददाता- विवेक चौबे

गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड में इस्लाम समुदाय के लोगों ने रविवार को ईद-उल-अजहा अर्थात बकरीद का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया। समाज की भलाई, त्याग व समर्पण के प्रतीक स्वरूप कुर्बानियां दी गई।

बकरीद की नमाज पढ़कर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अमन शांति व खुशहाली की दुआएं मांगी। नमाज के बाद एक दूसरे को गले लगाकर बकरीद पर्व की बधाई दी।

सड़की, सेतो, भुडुआ, पतीला, कांडी, खुटहेरिया सहित अन्य गांवों में भी इस्लाम समुदाय के लोगों ने बकरीद पर्व मनाया। वहीं हिन्दू समुदाय के लोगों ने भी भाईचारे का परिचय दिया।

इस पर्व को लेकर कांडी पुलिस चौक चौराहों व अन्य जगहों पर मुस्तैद दिखी। थाना प्रभारी फैज रब्बानी ने बताया कि बकरीद पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने के लिए ततपर थी।

युवा समाजसेवी बाबू खान, लालमोहम्मद खान, गुड्डू खान, मुखिया प्रतिनिधि मनोज पासवान, बीडीसी अमरजीत ठाकुर उर्फ प्रिंस ठाकुर, वार्ड सदस्य कमलेश पासवान, इसुफ़ अली, यूनुस अली, लाडर खान, इम्मामुदिन खान, इंताज़ खान, वाहिद खान, मुर्तुजा खान, जमालुद्दीन खान, अवसेफ खान, अयान खान सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़