कमलेश कुमार चौधरी की रिपोर्ट
लखनऊ। बेईमान बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां को कैसे धोखे से वसीयत कराकर अपने सगे भाईयो की जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण कार्य कर रहा है। पुलिस प्रशासन ने निर्माण कार्य रोका। थाना सरोजनी नगर क्षेत्र के अंतर्गत पीड़ित पवन सिंह पुत्र स्वर्गीय मोहन मुकुट सिंह के कथन अनुसार मेरी बुजुर्ग माता मरणासन्न की स्थिति में श्रीमती शिव देवी भूमि खसरा संख्या 1696 रकबा446,096 वर्ग मीटर व रकबा 59,293 वर्ग मीटर रकबा 132,992 वर्ग मीटर स्थित ग्राम अमौसी वार्ड सरोजनी नगर लखनऊ की मालिक काबिज व दाख़िल थी। इसे भाई सूरज कुमार सिंह के द्वारा षड्यंत्र रचा कर वसीयत के आधार पर उपरोक्त विशाल श्रीवास्तव को वादग्रस्त भूमि को अवैध रूप से दबंगई के बल पर कब्जा देना चाहते ।
पीड़ित के कथन अनुसार पीड़ित के द्वारा न्यायालय में मामला विचाराधीन है उसके बावजूद सूरज कुमार सिंह घुमराह एवं न्यायालय की अंनदेखी करते हुए मामले को छुपाकर दिनांक 27/06/2022 को 420 बीसी के तहत उक्त भूमि पर जबरन तत्वों को छुपाते हुए इकरारनामा ग्राम नटकूर पो0 चंद्रावल तहसील सरोजनी नगर जिला लखनऊ के निवासी विशाल श्रीवास्तव पुत्र गणेश शंकर श्रीवास्तव निष्पादित कर दिया गया।
पीड़ित प्रार्थी के द्वारा उपरोक्त बाद के के संदर्भ में 28 मई 2022 को न्यायालय सिविल जज हवाली (जं0डि0) लखनऊ द्वारा नोटिस निर्गत प्राप्त हो चुकी है उसके बावजूद भी दबंग सूरज कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय मोर मुकुट सिंह निवासी हनुमान पुरी न्यू पब्लिक कॉलेजिएट के पीछे अमौसी सरोजिनी नगर लखनऊ ने कूटनीति के तहत अपने भाइयों से साजिद सिंह धोखे से करा लिया।
पीड़ित के कथन अनुसार माननीय सिविल सूट संख्या 950/2022 पवन सिंह बनाम सूरज कुमार सिंह न्यायोजित किया गया और माननीय न्यायालय मे दिनांक 16/09/2022 को सुनिश्चित की गई उसके बावजूद दबंगई के बल पर न्यायालय की अवेहलना करते हुए विवादित भूमि पर जबरन अवैध निर्माण कार्य कर रहा है जिसकी पीड़ित के द्वारा उप जिला अधिकारी सरोजिनी नगर कौन लिखित शिकायत देते हुए अवैध निर्माण रोकने हेतु गुहार लगाई मामले की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से उपजिलाअधिकारी सरोजनी नगर के थाना सरोजनी नगर को निर्देश देते हुए तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य को रोकने का निर्देश दिया है अब देखना है कि दबंग सूरज कुमार सिंह अधिकारियों के रोकने के बावजूद और न्यायालय की अवहेलना के साथ एवं अधिकारियों की निर्देशों का अमल करता है या फिर अपनी दबंगई के बल पर पुन्हा अवैध निर्माण जारी रखेगा।

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."