राधेश्याम पुरवैया की रिपोर्ट
भोपाल । एक युवक ने अपनी भाभी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वह भाभी को पत्नी की तरह रखता था। भाभी को उसपर किसी और महिला से अफेयर होने का शक करने लगी थी। इस बात पर आए दिन झगड़े से गुस्से में आकर देवर ने रविवार देररात उसकी हत्या कर दी। महिला का शव सोमवार सुबह मिला था।
आरोपी ने खुद स्वीकारा है कि वह भाभी को पत्नी की तरह रखता था। वह उस पर ही शक करने लगी थी। गुस्से में आकर उसने भाभी का दुपट्टे से गला घोंटा, इसके बाद कंधे पर उसका शव रखकर घर से 200 मीटर दूर नाले के पास फेंक आया। थोड़ी देर बाद घर आकर सो गया। सुबह जब पुलिस को देखा तो फरार हो गया। पुलिस ने उसे रायसेन से गिरफ्तार कर लिया है।
ACP ऋचा जैन ने बताया कि शबाना खान गांधीनगर थाना क्षेत्र के (24) स्काई लैंड होटल के पीछे सेक्टर नंबर-11 प्रताप वार्ड में रहती थी। पति अंसार खान गुजरात में रहकर काम करता है। शबाना सास-ससुर, दो साल की बेटी और देवर आसिफ के साथ रहती थी। आसिफ एक चिकन शॉप में काम करता है। पति के गुजरात चले जाने के बाद शबाना अपने देवर के साथ पत्नी की तरह रहती थी। यह जानकारी उसके सास-ससुर और पति को भी थी।
शव को चादर और टहनियों से ढका
ACP ने बताया कि सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने देखा कि सेक्टर-11 के नाले में महिला की लाश पड़ी है। गांधी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। देखा तो लाश को चादर और पेड़ की टहनियों से ढका गया था। महिला के मायकेवालों का पता लगाया जा रहा है।

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."