विरेन्द्र हरखानी की रिपोर्ट
जोधपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व विश्वविद्यालय के योग केंद्र की ओर से आध्यात्मिक योग के तहत विश्व स्वास्थ्य एवम विश्व शांति के लिए यज्ञ का आयोजन जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय योग केंद्र के विद्यार्थियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 के उपलक्ष में नया परिसर स्थित योग केंद्र यज्ञशाला में विश्व स्वास्थ्य एवं विश्व शांति के लिए वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ विश्वविद्यालय के पूर्व मुख्य अभियंता डॉक्टर एच.पी. गोड के निर्देशन में यज्ञ का आयोजन किया गया।
विश्वविद्यालय के अतिरिक्त कई समाजसेवी सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व विद्यार्थी सम्मिलित हुए। योग केंद्र निदेशक डॉक्टर बाबूलाल दायमा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 का शुभारंभ आज वैदिक मंत्र उच्चारण से किए गए ।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मुख्य समारोह हेड ऑफिस केंद्रीय कार्यालय में 21 जून 2022 मंगलवार को प्रातः 6:30 बजे विशाल योग प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें विश्व विद्यालय के शिक्षक कर्मचारी एवं जोधपुर के गणमान्य नागरिक भाग लेंगे साय कालीन सत्र में 21 जून 2022 को शाय 5:00 बजे बृहस्पति भवन केंद्रीय कार्यालय में योग एवं योग द्वारा रोग निवारण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के एल श्रीवास्तव इसका उद्घाटन करेंगे इसमें विश्व विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं जोधपुर के आम नागरिक भाग लेंगे ।

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."